2020 Renault Duster facelift
- फोटो : Google
नई डस्टर में जो खास बात नजर आ रही है, वह है कि इसकी नए डिजाइन वाली बोल्ड क्रोम ग्रिल। कंपनी ने इसमें नए डिजाइन वाले बोनट, फ्रंट बंपर और नए हेडलैम्प्स दिये हैं। इसके अलावा नए फेसलिफ्ट में नई रूफ रेल्स, पीछे वाले गेट पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए हैं। हालांकि नई डस्टर के इंटीरियर के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी ने इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किये हैं और इसमें नया सीट फैब्रिक और नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड वॉर्निंग अलार्म, पार्किंग सेंसर्स और एबीएस सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे।