VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
VinFast VF7: एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी
VF7 एक मिड-साइज प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जो बाकी ईवी से थोड़ी बड़ी और ज्यादा शानदार होगी। इसका डिजाइन बाकी विनफास्ट मॉडल्स जैसा ही है। जिसमें V-शेप में LED DRLs, दो हिस्सों में LED हेडलाइट्स और सिल्वर गार्निश वाला चौड़ा बम्पर मिलता है। 4.5 मीटर लंबी इस गाड़ी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स और कूपे जैसा रूफलाइन मिलेगा।
पावर की बात करें तो, इसमें दो वर्जन होंगे:
- VF7 Plus (सिंगल मोटर): 201 bhp और 310 Nm टॉर्क
- VF7 Plus AWD (ड्यूल मोटर): 343 bhp और 500 Nm टॉर्क
दोनों में ही 75.3 kWh की बैटरी होगी, जो 450 किलोमीटर (WLTP) की रेंज देगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें लेदरेट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, और लेवल 2 ADAS जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी मिलती है।
यह भी पढ़ें - EV: इन विदेशी वाहन निर्माताओं की भारत में ईवी निर्माण में दिलचस्पी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने बताए नाम