फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ट्रेंड: इन गाड़ियों की सीटें हैं बेहद कूल-कूल, चिलचिलाती गर्मी में होता है 'सर्दी' का अहसास

Mon, 05 Apr 2021 01:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Ventilated Seats: women driving car - फोटो : Freepik
गर्मियां आ गई हैं और पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में चिलचिलाती धूप में अगर कार में वेंटिलेटेड सीट मिल जाए तो मजा आ जाए। कार अगर धूप में लंबे वक्त से खड़ी है, तो ऐसे में कार प्रेशर कूकर बन जाती है। ऐसे में जब कार में बैठते हैं तो सीटें भभकने लगती हैं। लेकिन वेंटिलेटेड सीटें तो वाकई गर्मी में वरदान हैं। आइए जानते हैं किन कारों में मिल रही हैं ये वेंटिलेटेड सीटें...
विज्ञापन

2 of 10
Kia Sonet Compact SUV ventilated front seats - फोटो : Kia Motrors

किआ सोनेट

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट में कंपनी वेंटिलेटेड सीट्स का ऑफर दे रही है। यह इस सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है, जिसमें वेंटिलेटेड सीटें दी जा रही हैं। हालांकि वेंटिलेटेड सीटों का यह विकल्प केवल HTX+ और GTX+ वैरियंट में ही मिलेगा। जिनकी कीमत 11.65 लाख रुपये से शुरू है, वहीं टॉप वैरियंट की कीमत 13.19 लाख रुपये है। इसमें तीन स्तर की कूलिंग मिलती है  और इसमें हीटिंग का विकल्प नहीं मिलता है। वहीं कूल्ड सीटें केवल ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए ही होती हैं
विज्ञापन

3 of 10
2021 MG Hector Facelift - फोटो : MG Motor India

एमजी हेक्टर 2021

एमजी मोटर की मिड-साइज एसयूवी हेक्टर में भी कूल्ड सीटों का विकल्प मिलता है। हेक्टर के टॉप शार्प वैरियंट में वेंटिलेटेड सीट का फीचर आता है। हालांकि इसमें भी केवल कूलिंग का ही फीचर होता है, हीटिंग फीचर इसमें भी मिसिंग है। हेक्टर के शॉर्प वैरियंट की कीमत 17,37,800 रुपये से 18,37,800 रुपये तक है।

4 of 10
Kia seltos - फोटो : kia motors

किआ सेल्टोस

किआ की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस में भी वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। सेल्टोस के HTX+ और GTX+ वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीटों का विकल्प मिता है। सेल्टोस में आगे की दोनों फ्रंट सीटों पर ये सीटें मिलती हैं। इसमें 3-स्तरीय कूलिंग मिलती है, लेकिन इसमें कूलिंग सीटों का ही फीचर मिलता है। इन दोनों वैरियंट्स की कीमत 15,59,000 रुपये और 17,65,000 रुपये है।

 
विज्ञापन

5 of 10
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI (File)

ह्यूंदै क्रेटा

ह्यूंदै क्रेटा के केवल एक वैरियंट में ही वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। क्रेटा के केवल SX(O) में ही यह फीचर मिलता है। इसकी कीमत 16,07,800 रुपये है, SX(O) के टॉप मॉडल की कीमत 17,48,800 रुपये तक है। लेकिन इन सीटों में केवल कूलिंग का ही फीचर मिलता है, हीटर का विकल्प नहीं मिलता।
विज्ञापन

6 of 10
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Amar Ujala

ह्यूंदै वरना

ह्यूंदै की सेडान कार नेक्स्ट जनरेशन वरना में वेंटिलेटेड सीटें मिलती है। इसके SX(O) और SX(O) टर्बो में इसकी फीचर मिलता है। इस फीचर के साथ आने वाली यह सबसे सस्ती सेडान कार है। SX(O) की कीमत 12,75,000 रुपये से शुरू हो कर 15,19,700 रुपये तक है।
विज्ञापन

7 of 10
2021 Hyundai Elantra - फोटो : For Reference Only

ह्यूंदै इलांट्रा        

ह्यूंदै की प्रीमियम सेडान कार इलांट्रा में भी वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। इसके SX(O) वैरियंट में यह फीचर मिलता है। इसकी कीमत 17,83,000 रुपये से लेकर 21,10,000 रुपये तक हैं।

8 of 10
Toyota Camry Hybrid - फोटो : Toyota

टोयोटा कैमरी

टोयोटा कैमरी अकेली ऐसी सेडान कार है जिसमें वेंटिलेटेड सीटों के साथ हीटेड फीचर भी मिलता है। वहीं कैमरी में ठंडे मौसम में हीटेड मिरर्स का भी फीचर आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 40,59,000 रुपये है। 

9 of 10
Skoda Superb 2021 - फोटो : Skoda

स्कोडा सुपर्ब

स्कोडा की प्रीमियम सेडान कार सुपर्ब भी वेंटिलेटेड सीटों के साथ आती है। वहीं इस सेडान कार में हीटिंग ऑप्शन भी मिलता है। स्कोडा की आगे की फ्रंट सीटों के लिए यह फीचर मिलता है। स्कोडा सुपर्ब की कीमत 31,99,000 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन

10 of 10
Kia Carnival MPV - फोटो : अमर उजाला

किआ कार्निवल

किआ मोटर्स की प्रीमियम एमपीवी कार कार्निवल में वेंटिलेटेड सीटें आती हैं। हालांकि कार्निवल में केवल ड्राइवर सीट पर ही यह फीचर मिलता है। यह थोड़ी अजीब लगता है कि इतनी महंगी प्रीमियम कार में केवल ड्राइवर साइड पर ही यह फीचर आता है। कार्निवल की कीमत 24.95 लाख रुपये तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें