फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accessories: क्या आपको लंबी ड्राइव पसंद है? तो सुरक्षित ड्राइविंग के खरीद लेनी चाहिए ये कार एक्सेसरीज

Wed, 29 Jan 2025 07:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में वो सारी चीजें होती हैं जो ड्राइविंग के लिए जरूरी है। लेकिन इसमें कुछ एक्सेसरीज शामिल कर लेने से ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाई जा सकती है। यहां एक जरूरी गाइड है, जो आपको उन एक्सेसरीज को खरीदने में मदद करेगी जो वास्तव में पैसे की सही कीमत साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Dashcam with dual camera - फोटो : Hyundai
कई लोग अपनी पसंदीदा कारों में लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। हालांकि कार में वो सारी चीजें होती हैं जो ड्राइविंग के लिए जरूरी है। लेकिन इसमें कुछ एक्सेसरीज शामिल कर लेने से ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाई जा सकती है। मॉडर्न कार खरीदार लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर, लुक, पर्सनलाइजेशन और यूटिलिटी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए भारत में ऑटोमोटिव एक्सेसरीज का बाजार तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
Car Accessories - फोटो : Citroen
हाल ही में आई, ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) द्वारा अर्न्स्ट एंड यंग (EY) के सहयोग से तैयार की गई ग्लोबल ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट का साइज 2028 तक लगभग 14 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट व्यवसाय का एक बड़ा हिस्सा ऑटोमोटिव एक्सेसरीज (सहायक उपकरण) से जुड़ा हुआ है।

इच्छाओं के कारण की गई खरीदारी हमारे वित्तीय विकास में रुकावट पैदा करने वाले प्रमुख कारकों में से एक है। जब भी हम कोई नई कार खरीदते हैं, तो हम इसे कई तरह की एक्सेसरीज के साथ व्यक्तिगत पसंद के मुताबिक बनाने का विकल्प चुनते हैं। जिनमें से कई को आसानी से टाला जा सकता है। यहां एक जरूरी गाइड है, जो आपको उन एक्सेसरीज को खरीदने में मदद करेगी जो वास्तव में पैसे की सही कीमत साबित होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Car Accessories - फोटो : Freepik
मोबाइल या टैब होल्डर
आपकी लंबी ड्राइव के दौरान कार मोबाइल या टैब होल्डर वाकई बहुत उपयोगी एक्सेसरीज हो सकता है। अगर आपकी कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है और आपको नेविगेशन मैप एक्सेस करने की जरूरत है। तो स्मार्टफोन या टैबलेट एक बहुत ही उपयोगी डिवाइस हो सकता है। हालांकि, डिवाइस को हाथ में रखकर बार-बार चेक करना संभव नहीं है और सुरक्षित भी नहीं। इसके बजाय, डैशबोर्ड पर या विंडशील्ड पर मोबाइल या टैब होल्डर रखने से यह सुनिश्चित हो सकता है कि डिवाइस की स्क्रीन पर एक नजर डालने से आप नेविगेशन मैप को देख सकें।

4 of 7
TPMS - फोटो : Freepik
टीपीएमएस
जबकि बहुत सी आधुनिक कारें इंटीग्रेटेड टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) के साथ आती हैं, वहीं पुराने वाहनों में यह फीचर नहीं होता। हालांकि, आप इन एक्सेसरीज को हमेशा आफ्टरमार्केट से खरीद सकते हैं। जो दो टाइप में उपलब्ध हैं - इंटरनल और एक्सटर्नल। टीपीएमएस होने का मतलब है कि आप टायर के दबाव और तापमान पर नजर रख सकते हैं। जो गर्मी के दिनों में और लंबी ड्राइव और सड़क यात्राओं के दौरान ड्राइविंग करते समय बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

5 of 7
Car Tyre Puncture - फोटो : Freepik
टायर पंचर किट और इंफ्लेटर
अगर आपकी कार के टायर सड़क पर पंचर हो जाते हैं तो कार टायर पंचर रिपेयर किट और इन्फ्लेटर बहुत कारगर हो सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन, बाजार में कई पोर्टेबल कार टायर इन्फ्लेटर और पंचर रिपेयर किट उपलब्ध हैं, जो काफी किफायती हैं। लंबी सड़क यात्रा पर जाते समय, इन्हें कार में रखना बहुत उपयोगी हो सकता है। अगर टायर पंचर हो जाता है या आपको लगता है कि हवा का दबाव कम है और आस-पास कोई मैकेनिक या एयर रिफिलिंग सेंटर उपलब्ध नहीं है। तो आप इस उपकरण की मदद से खुद अपनी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Car Accessories - फोटो : Freepik
डैशकैम
डैशकैम सबसे लोकप्रिय कार एक्सेसरीज में से एक है। जिसकी लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ रही है। ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट में, ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर दोनों में, डैशकैम इस व्यवसाय को काफी बढ़ावा दे रहे हैं। आपकी कार में डैशकैम होने से आपके वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में एक वीडियो दस्तावेज सुनिश्चित होता है। जो आपको बीमा कवरेज हासिल करने में मदद कर सकता है। साथ ही, कई मामलों में, मोटर चालकों ने पुलिस पर गलत तरीके से उन्हें दंडित करने का आरोप लगाया है। जिसे डैशकैम फुटेज का इस्तेमाल करके साबित किया जा सकता है। इसके अलावा, आपकी कार में डैशकैम होने का एक और फायदा यह है कि आप खूबसूरत परिदृश्यों के बीच ड्राइविंग के फुटेज रिकॉर्ड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jumpstarting dead car battery using jumper electrical wires - फोटो : Freepik
जंपर केबल
जंपर केबल एक और जरूरी एक्सेसरी है जिसके बारे में आप सोच सकते हैं। अगर आपकी कार की बैटरी खत्म हो जाती है। और सड़क के बीच में आपको कार को जम्प-स्टार्ट करना पड़ता है। तो जंपर केबल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको जंपर केबलके जरिए किसी दूसरी कार से पावर लेना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें