फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में लॉन्च होने वाली TVS Apache 310 की पिक्चर्स हुईं लीक, कंपनी ने कीमतों में की बढ़ोतरी

Tue, 17 Dec 2019 07:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
TVS Apache RR 310 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पिछले हफ्ते ही BS6 इंजन के साथ TVS Apache 310 की कीमतें लीक हुईं थीं। जिनके मुताबिक नई बाइक की ऑनरोड कीमत 2.98 लाख रुपये हो सकती है, वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.59 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन

BS6 2020 TVS Apache RR 310 - फोटो : Social Media

BS4 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 2.27 लाख

देखा जाए तो मौजूदा मॉडल से यह 40 हजार रुपये महंगी होगी। मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 2.27 लाख रुपये है। वहीं बाइकों के शौकीनों का कहना है कि बीएस6 अपग्रेड के लिए बाइक की कीमतों में 17 फीसदी बढ़ोतरी करने की क्या जरूरत थी।

TVS Apache RR 310 leaked Images - फोटो : Social Media

कई नए फीचर शामिल

टीवीएस की Apache 310 को जल्द ही नए इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब इस बाइक एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें इस बाइक को नई डुअल टोन पेंट स्कीम और नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ दिखाया गया है। बाइक में दिख रहे नए डिजिटल कंसोल में कई नए फीचर दिखाई पड़ रहे हैं। इसमें KTM DUKE 390 की तरह बटन दिए गए हैं।

जनवरी में लॉन्चिंग!

हालांकि टीवीएस ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है, हालांकि कंपनी पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में हिस्सा नहीं लेगी।
विज्ञापन

BMW की बाइक्स से मुकाबले

नई TVS Apache 310 BS6 में 312सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देगा। यह बाइक 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगी। एंट्री लेवल BMW G 310R और G310 GS में भी यही यूनिट मिलती है। इन दोनों ही बाइक्स को टीवीएस के होसुर प्लांट में असेंबल किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें