अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ऑटो निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को इलेक्ट्रिक और अन्य एडवांस्ड वाहनों के उत्पादन के लिए अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को फिर से बनाने के लिए 12 अरब डॉलर के अनुदान और लोन की पेशकश कर रहा है। ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कार-मैन्युफेक्चरिंग राज्य मिशिगन के पूर्व गवर्नर ग्रैनहोम ने एक कॉल में संवाददाताओं से कहा, "जब हम ईवी में बदलाव कर रहे हैं, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि श्रमिक भी आसानी से इसे अपना सकें, कि कोई श्रमिक, कोई समुदाय छूट न जाए।"
विज्ञापन
2 of 5
Electric Vehicles
- फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए मौजूदा ऑटो प्लांटों के कंवर्जन के लिए अनुदान और अन्य सब्सिडी में तेजी लाने से व्हाइट हाउस को ईवी युग की शुरुआत में मदद करने के मकसद से प्रस्तावित पर्यावरण नियमों पर वाहन निर्माताओं और यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) यूनियन की आलोचना को कम करने में मदद मिल सकती है।
यूएडब्ल्यू ने चेतावनी दी है कि तेजी से बदलाव से मिशिगन, ओहियो, इलिनोइस और इंडियाना जैसे राज्यों में हजारों नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Electric Vehicles
- फोटो : Social Media
पिछले हफ्ते यूएडब्ल्यू के सदस्यों ने डेट्रॉइट थ्री वाहन निर्माताओं के यहां हड़ताल को अधिकृत करने के पक्ष में भारी मतदान किया। यदि मौजूदा चार साल का अनुबंध 14 सितंबर को खत्म होने से पहले वेतन और पेंशन योजनाओं पर समझौता नहीं होता है।
गुरुवार को यूएडब्ल्यू के अध्यक्ष शॉन फेन ने घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि नीति "नियोक्ताओं को स्पष्ट करती है कि ईवी परिवर्तन में उच्च वेतन और सुरक्षा मानकों के साथ मजबूत यूनियन भागीदारी शामिल होनी चाहिए, जिसके लिए यूएडब्ल्यू सदस्यों की पीढ़ियों ने लड़ाई लड़ी है और जीत हासिल की है।"
4 of 5
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : For Reference Only
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक रिलीज में कहा कि "स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था का निर्माण उन ऑटो कंपनियों और यूनियनकृत श्रमिकों के लिए एक जीत का मौका दे सकता है और देना चाहिए जिन्होंने दशकों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सहारा दिया है।"
फेन ने इलिनोइस के बेल्वीडेरे में एक जीप फैक्ट्री को बचाने की कसम खाई है, जिसे स्टेलंटिस बंद करने की राह पर रखा है। ऑटोमेकर ने यह संभावना खुली रखी है कि फैक्ट्री को सरकारी सहायता से एक नया उत्पाद मिल सकता है।
जब उनसे इस संभावना के बारे में पूछा गया कि अनुदान उस कारखाने को खुला रख सकता है, तो ग्रैनहोम ने कहा कि जो प्लांट समुदायों के आसपास बनाए गए थे, वे "इन फंडिंग अवसरों का लाभ उठाने में प्रमुख हैं।"
ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने कॉल पर कहा कि कंपनियों को फंडिंग हासिल करने के लिए कोई विशिष्ट श्रम आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन जिन परियोजनाओं में श्रम की स्थिति बेहतर होगी, उन्हें फंडिंग हासिल करने की ज्यादा संभावना होगी।