फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी डिटेल्स

Mon, 24 Mar 2025 02:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो 2025 में कई नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया गया, जिनमें से कुछ जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। आइए नजर डालते हैं उन इलेक्ट्रिक कारों पर जो कुछ महीनों के भीतर भारत में लॉन्च होने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Amar Sharma
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उपभोक्ताओं की सोच में बदलाव, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और नई तकनीकों के आने से कई कंपनियां इस बाजार में उतर रही हैं। कई कार निर्माता इस क्षेत्र में अपने-अपने मॉडल लॉन्च कर रहे हैं। होंडा, टोयोटा, जीप जैसी कुछ कंपनियों को छोड़कर भारत में ज्यादातर कार निर्माता अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ बाजार में उतर चुके हैं। देश की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए तैयार है।

हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो 2025 में कई नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया गया, जिनमें से कुछ जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। आइए नजर डालते हैं उन इलेक्ट्रिक कारों पर जो कुछ महीनों के भीतर भारत में लॉन्च होने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : अमर उजाला
Maruti Suzuki e Vitara
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी ई-विटारा) जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है। इसे पहले eVX कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था और इस बार ऑटो एक्सपो 2025 में इसका प्रोडक्शन मॉडल पेश किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसमें 49 kWh की बैटरी होगी, जो 142 bhp की पावर और 192.5 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। मारुति सुजुकी इस कार के जरिए भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और टॉप पोजीशन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें - Porsche Taycan Facelift: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट RWD हुई लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 5
MG M9 Electric MPV - फोटो : JSW MG Motor
MG M9
एमजी मोटर अपनी नई प्रीमियम कार MG M9 (एमजी एम9) इलेक्ट्रिक MPV को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह कार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाई गई थी और इसे भारत में एमजी के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क, एमजी सिलेक्ट के जरिए बेचा जाएगा। यह बड़ी और लग्जरी MPV सात लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आएगी। इसमें 90 kWh की बैटरी दी गई है, जो 430 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें - 2025 Aston Martin Vanquish: भारत में लॉन्च हुई सुपरकार 2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

4 of 5
Tata Harrier EV - फोटो : अमर उजाला
Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स की Tata Harrier EV (टाटा हैरियर ईवी) भारत में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इस समय यह एसयूवी पेट्रोल-डीजल इंजन में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने वाला है। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में कुछ ईवी-फोकस्ड डिजाइन अपडेट किए जाएंगे। यह कार ड्यूल मोटर सेटअप और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस डिटेल्स साझा नहीं की हैं। लेकिन जल्द ही इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें - 2025 BMW 3 Series LWB: बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस डीजल वेरिएंट हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG Cyberster - फोटो : अमर उजाला
MG Cyberster
अगर आपको स्पोर्ट्स कार पसंद है, तो MG Cyberster (एमजी साइबरस्टर) आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। यह एक टू-डोर स्पोर्ट्स कार है और यह एमजी की अब तक की सबसे पावरफुल प्रोडक्शन कार होगी। इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और अल्ट्रा-लक्जरी इंटीरियर इसे खास बनाता है। यह कार 77 kWh की बैटरी के साथ आएगी, जो फुल चार्ज पर 443 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसकी मोटर 503 bhp की पावर और 725 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भी भारत में एमजी सिलेक्ट नेटवर्क के जरिए बेची जाएगी।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे, गंभीर चिंता का विषय, किरेन रिजिजू ने की यह अपील


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें