फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफ-रोडिंग के लिए बेमिसाल हैं ये SUV: जानें क्या है टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम और कैसे हर कठिन रास्ते बनाता है आसान

Fri, 27 Mar 2026 01:38 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Terrain Mode SUVs: एसयूवी खरीदनें वालों की पहली पसंद अब सिर्फ लुक नहीं, बल्की उसकी हर रास्तों पर चलने की क्षमता बन गई है। यहां जानिए ऐसी एसयूवी के बारे में एसयूवी के बारे में, जो अपने टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम के लिए जानी जाती है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
टोयोटा लैंड क्रूजर 300 - फोटो : toyotabharat
आधुनिक एसयूवी में अब मल्टी-टेरेन सिलेक्ट और टेरेन रिस्पॉन्स जैसे एडवांस्ड सिस्टम मिल रहे हैं। ये सिस्टम सड़क की स्थिति को भांपकर गाड़ी के थ्रॉटल, सस्पेंशन और ट्रैक्शन को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देते हैं। इस रिपोर्ट में टोयोटा लैंड क्रूजर 300, लैंड रोवर डिफेंडर, रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप कंपास ट्रेलहॉक की खूबियों का विश्लेषण किया गया है, जो इन्हें बेहतरीन ऑफ-रोडर बनाती हैं।

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 
लैंड क्रूजर 300 को दुनिया की सबसे भरोसेमंद ऑफ-रोड एसयूवी माना जाता है।
  • टेरेन मोड: इसमें मल्टी-टेरेन सिलेक्ट सिस्टम है जो मड, सैंड, रॉक और स्नो जैसे विकल्प देता है।
  • खासियत: खासियत की बात करें तो इसका एडवांस्ड सिस्टम हर पहिये के ट्रैक्शन और ब्रेकिंग को अलग-अलग कंट्रोल करता है। इसमें लगा एडाप्टिव एबीएस ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी गजब की सुरक्षा देता है।
विज्ञापन

2 of 6
लैंड रोवर डिफेंडर  - फोटो : landrover.com
लैंड रोवर डिफेंडर 
एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ऑफ-रोडिंग के मामले में इस एसयूवी का कोई मुकाबला नहीं है। 
  • टेरेन मोड: इसमें घास, बजरी, बर्फ और रेत के लिए विशेष मोड दिए गए हैं।
  • खासियत: इसका सिस्टम सस्पेंशन की ऊंचाई को रास्ते के हिसाब से बढ़ा या घटा सकता है, जिससे गहरे पानी या बड़ी चट्टानों को पार करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
टोयोटा फॉर्च्यूनर  - फोटो : toyotabharat
टोयोटा फॉर्च्यूनर 
भारत की सबसे पसंदीदा फुल-साइज एसयूवी, जो अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है।
  • ड्राइविंग मोड्स: इसमें ईको, नॉर्मल और पावर मोड्स के साथ 4WD (H4 और L4) का विकल्प मिलता है।
  • खासियत: यह शहर में बेहतरीन माइलेज और ऑफ-रोड में जबरदस्त टॉर्क देने के लिए जानी जाती है।

4 of 6
रेंज रोवर  - फोटो : rangerover
रेंज रोवर 
रेंज रोवर उन लोगों के लिए है जो लग्जरी के साथ समझौता किए बिना एडवेंचर चाहते हैं।
  • स्मार्ट सिस्टम: इसमें टेरेन रिस्पॉन्स 2 दिया गया है जो सतह को खुद पहचानकर मोड बदल देता है।
  • खासियत: एडाप्टिव एयर सस्पेंशन की वजह से यह खराब रास्तों पर भी झटके महसूस नहीं होने देती।
विज्ञापन

5 of 6
जीप कंपास ट्रेलहॉक  - फोटो : jeep
जीप कंपास ट्रेलहॉक 
यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जिन्हें शहर के लिए कॉम्पैक्ट लेकिन ऑफ-रोड के लिए दमदार एसयूवी चाहिए।
  • सेलेक-टेरेन: इसमें ऑटो, स्नो, सैंड और मड मोड मिलते हैं।
  • खासियत: इसका पावरफुल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम इसे कीचड़ और खड़ी चढ़ाई पर फिसलने से बचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टेरेन मोड SUV - फोटो : एआई जनरेटेड
क्या है टेरेन मोड्स की खासियत?
टेरेन मोड्स एक स्मार्ट सिस्टम है जो:
  • इंजन पावर को कंट्रोल करता है।
  • ब्रेकिंग को ऑप्टिमाइज करता है।
  • ट्रैक्शन और ग्रिप को बेहतर बनाता है।
  • सस्पेंशन को एडजस्ट करता है।
 इससे ड्राइवर को हर तरह की सड़क पर बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी मिलती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें