टोल प्लाजा
- फोटो : संवाद
नई टोल प्रणाली से खत्म होगी झंझट
गडकरी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार जो नई टोल नीति लाने जा रही है, उसमें सैटेलाइट ट्रैकिंग और गाड़ी के नंबर प्लेट की पहचान जैसी तकनीक का इस्तेमाल होगा। इससे टोल की रकम सीधे बैंक खाते से कट जाएगी और मैनुअल टोल कलेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा, "मैं अभी ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन अगले 15 दिनों में नई टोल नीति का एलान होगा और उसके बाद किसी को टोल को लेकर कोई शिकायत नहीं रहेगी।"
गडकरी का यह बयान देशभर में हो रहे सड़क निर्माण और टोल प्रणाली में बदलाव की दिशा में एक बड़ा संकेत है, जो आने वाले समय में यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है।
यह भी पढ़ें - VIP Number: '007' को लेकर ऐसी दीवानगी! केरल के कारोबारी ने लेम्बोर्गिनी के लिए 46 लाख रुपये में खरीदी ये नंबर प्लेट