फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Scrapping: गडकरी बोले- कबाड़ नीति से फायदा ही फायदा, नई गाड़ी लेने वालों को मिले और डिस्काउंट

Thu, 11 Sep 2025 08:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से अपील की कि वो उन ग्राहकों को अतिरिक्त छूट (डिस्काउंट) दें, जो अपनी पुरानी गाड़ी का स्क्रैप सर्टिफिकेट देकर नई गाड़ी खरीदते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गाड़ी की स्क्रैपिंग कैसे करें - फोटो : Adobe Stock
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से अपील की कि वो उन ग्राहकों को अतिरिक्त छूट (डिस्काउंट) दें, जो अपनी पुरानी गाड़ी का स्क्रैप सर्टिफिकेट देकर नई गाड़ी खरीदते हैं।

जीएसटी में राहत की मांग
गडकरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी गुजारिश की है कि जो लोग अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करके नई खरीदते हैं, उन्हें जीएसटी में राहत दी जाए।

यह भी पढ़ें - GST Cut: त्योहार से पहले टू-व्हीलर खरीदारों को बड़ी राहत, जानें जीएसटी कटौती से कौन से मॉडल हुए कितने सस्ते
विज्ञापन

2 of 6
गाड़ी की स्क्रैपिंग - फोटो : Adobe Stock
स्क्रैप पॉलिसी से फायदे ही फायदे
गडकरी ने कहा कि स्क्रैप पॉलिसी से सरकार और इंडस्ट्री दोनों का भला होगा। 
  • पुरानी गाड़ियों के स्क्रैप से स्टील और दूसरी मेटल्स मिलेंगी, जिन्हें अभी आयात करना पड़ता है।
  • सिर्फ 60 लाख टन स्टील स्क्रैप ही देश बाहर से लाया जाता है।
  • स्क्रैप से मिलने वाले मेटल्स (स्टील, एल्यूमीनियम, लेड, प्लैटिनम, पैलेडियम) पर निर्भरता कम होगी।
  • अनुमान है कि स्क्रैपिंग से 70 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी।
  • सरकार को 40,000 करोड़ रुपये जीएसटी से फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 को अपनाने से कार की कीमतों में गिरावट, जानिए कौन से ब्रांड/मॉडल सस्ते हुए और कितने हुए
विज्ञापन

3 of 6
Vehicle Scrapping - फोटो : Freepik
ग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ
मंत्री ने कहा, "अगर आप ग्राहकों को नई गाड़ी पर स्क्रैप सर्टिफिकेट के बदले अच्छी-खासी छूट देंगे, तो आपकी बिक्री बढ़ेगी, सरकार को टैक्स मिलेगा और प्रदूषण भी घटेगा। यह सभी के लिए विन-विन स्थिति है।" 

यह भी पढ़ें - Toll: नितिन गडकरी ने कहा- बस ऑपरेटरों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल में फायदा देने की नीति पर हो रहा है काम

प्रदूषण और रोड सेफ्टी पर चिंता
गडकरी ने बताया कि वाहन प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए भारत सीधे BS-IV से BS-V पर गया और आगे भी यूरोपीय मानकों (BS7 नॉर्म्स) को अपनाएगा। उन्होंने रोड सेफ्टी पर भी चिंता जताई। हर साल भारत में 5 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 1.8 लाख मौतें होती हैं। इसमें से 66 प्रतिशत मौतें 18-34 साल के युवाओं की होती हैं। 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का स्पष्ट संदेश- सड़क सुरक्षा होनी चाहिए सबसे बड़ी प्राथमिकता

4 of 6
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
"E20 फ्यूल विवाद राजनीति से प्रेरित"
गडकरी ने E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) पर चल रहे कैंपेन को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाया गया ये कैंपेन एक पेड कैंपेन था, जो इथेनॉल के खिलाफ और उन्हें टारगेट करने के लिए किया गया।

हाल ही में कांग्रेस ने उन पर आरोप लगाया था कि वो इथेनॉल को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि उनके बेटों की कंपनियां इससे जुड़ी हैं। गडकरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा- निर्यात भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का अगला इंजन है, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

5 of 6
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
किसानों और इथेनॉल का फायदा
गडकरी ने कहा कि इथेनॉल न सिर्फ पेट्रोल-डीजल आयात को घटाता है, बल्कि ये सस्ता, प्रदूषण मुक्त और पूरी तरह स्वदेशी ईंधन है। इससे किसानों को 45,000 करोड़ रुपये तक का फायदा होगा क्योंकि गन्ना, टूटा चावल और मक्का जैसी फसलों से इथेनॉल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Odisha EV Policy 2025: छह महीने में ओडिशा सरकार की सभी गाड़ियां बनेंगी इलेक्ट्रिक, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री पर विश्वास
गडकरी ने कहा कि हाल की जीएसटी दरों में कटौती से इंडस्ट्री को काफी लाभ हुआ है। आज भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर दुनिया में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर सरकार और इंडस्ट्री साथ मिलकर काम करें, तो भारत आने वाले समय में दुनिया की नंबर 1 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बन सकता है।

यह भी पढ़ें - Automatic Gearbox: AMT, iMT, CVT, DCT या टॉर्क कन्वर्टर? जानिए कौन सा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आपके लिए सही है 

यह भी पढ़ें - Petrol Pump: गाड़ी में तेल भरवाते समय 'पहले क्लिक' के बाद भी डलवाते हैं ईंधन? तो जान जाइए इसके खतरे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें