Ultraviolette Automotive (अल्ट्रावायलट ऑटोमोटिव) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एंड्यूरो मोटरसाइकिल Shockwave (शॉकवेव) को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक कंपनी के फास्ट फॉर्वर्ड इवेंट के दौरान बंगलूरू में पेश की गई। Ultraviolette Shockwave (अल्ट्रावायलट शॉकवेव) की शुरुआती कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये रखी गई है। लेकिन यह ऑफर सिर्फ पहले 1,000 ग्राहकों के लिए ही वैध होगा। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर करीब पौने दो लाख रुपये हो जाएगी। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। इस बाइक की प्री-बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई है, और इसकी डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी।
विज्ञापन
2 of 6
Ultraviolette Shockwave Electric Enduro Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette Shockwave: मोटर पावर, रेंज और स्पीड
अल्ट्रावायलट शॉकवेव इलेक्ट्रिक एंड्यूरो मोटरसाइकिल कंपनी के नए लाइट व्हीकल प्लेटफॉर्म Funduro (फनड्यूरो) पर लॉन्च की गई पहली बाइक है। इसमें 14.5 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो व्हील पर 505 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह बाइक 120 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। और 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 2.9 सेकंड का समय लेती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 120 किलोग्राम है, लेकिन कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ड्राई वेट है या कर्ब वेट। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 165 किमी की रेंज (IDC) देगी, लेकिन बैटरी का साइज अभी तक नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Ultraviolette Shockwave Electric Enduro Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette Shockwave: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
शॉकवेव में आगे 37 mm कार्ट्रिज-टाइप टेलिस्कोपिक फोर्क दिए गए हैं, जिनमें 200 mm का ट्रैवल मिलता है। जबकि रियर में 180 mm ट्रैवल वाला मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक के अगले पहिए का साइज 19 इंच है, जिसमें 90/90 सेक्शन टायर लगा है, वहीं पीछे 17-इंच का पहिया मिलता है, जिसमें 110/90 सेक्शन टायर दिया गया है। दोनों पहिए स्पोक्ड व्हील्स हैं, जो ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।
ब्रेकिंग की बात करें तो, इस इलेक्ट्रिक बाइक में 270 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है, जो ड्यूल-पिस्टन कैलिपर के साथ आता है। वहीं, पीछे 220 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिसमें फ्लोटिंग पिस्टन कैलिपर है।
4 of 6
Ultraviolette Shockwave Electric Enduro Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette Shockwave: शॉकवेव की खासियतें
कंपनी का कहना है कि शॉकवेव का डिजाइन पुराने टू-स्ट्रोक मोटरसाइकिल्स से प्रेरित है। इलेक्ट्रिक बाइक होने के कारण इसमें लो-एंड एक्सेलेरेशन शानदार मिलेगा, जिससे यह उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने में काफी मजेदार होगी। हल्के वजन के कारण इसे कंट्रोल करना भी आसान होगा। इस बाइक का टू-सीटर वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे यह ज्यादा प्रैक्टिकल हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
Ultraviolette Shockwave Electric Enduro Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette Shockwave: मुकाबला
अल्ट्रावायलट शॉकवेव की कीमत हीरो की नई XPulse 210 के करीब रखी गई है, जिसकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Hero XPulse 210 को इसी साल लॉन्च किया गया था, और इसकी डिलीवरी साल के आखिर तक शुरू होगी।
Ultraviolette Shockwave Electric Enduro Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
इसके अलावा, अल्ट्रावायलट ने अपने फनड्यूरो प्लेटफॉर्म पर एक नई स्ट्रीटफाइटर बाइक को भी टीज किया है। हालांकि, इस अपकमिंग बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी गई है। फिलहाल, कंपनी का पूरा ध्यान शॉकवेव और Tesseract (टेसरेक्ट) इलेक्ट्रिक स्कूटर पर है, जो 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होंगे। कंपनी आने वाले वर्षों में और भी नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पेश करने की योजना बना रही है।