एप आधारित कैब सर्विस देने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी Uber (उबर) ने हाल ही में अपनी ऑडिट रिपोर्ट प्रकाशित करने के महीनों बाद भारत में पैसेंजर्स के लिए कई नए सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। रिपोर्ट में कंपनी ने भारत में पिछले साल 446 अरब रुपये का आर्थिक प्रभाव डालने का दावा किया था। ये सुरक्षा फीचर्स ऐसे समय में आए हैं जब केंद्र सरकार ने हाल ही में चार-पहिया वाहनों के यात्रियों को पीछे की सीटों में भी सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जोर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Book uber via Whatsapp
- फोटो : uber
Uber भारत समेत दुनिया के कई देशों में कैब सर्विस उपलब्ध कराती है। जिसमें यात्रियों को सहूलियत और सेफ्टी के लिए कई चीजों को जरूरत पड़ती है। ऐसे में महिला यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए कंपनी ने अपने एप में नए सेफ्टी फीचर्स को शामिल करने का फैसला किया है और उनकी जानकारी भी साझा की है। Uber के नए सेफ्टी फीचर्स यूजर्स को मोबाइल एप के जरिए मिलेंगे। कंपनी ने मोबाइल ऐप में नए अपडेट के रूप में राइड चेक फीचर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, SOS इंटीग्रेशन, अपग्रेड सेफ्टी टूलकिट और कई तरह की मदद को शामिल किया है।
इसके साथ ही, उबर का दावा है कि यदि कोई ड्राइव यात्रा के दौरान 'अप्रत्याशित रूट' लेता है, तो उसका एप उसके सवारों को नोटिफिकेशन के जरिए बताएगा। उबर इंडिया और दक्षिण एशिया में सेफ्टी ऑपरेशंस के प्रमुख सूरज नायर ने एक बयान में कहा कि नए उपायों में "टेक्नोलॉजी और मानवीय हस्तक्षेप" दोनों शामिल हैं। यह हम आपको Uber के इन नए सेफ्टी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Seat Belt
- फोटो : For Reference Only
रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर
कार में पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी है। कंपनी ने रियर सीट पर बैठने वालों के लिए सीट रिमाइंडर को शामिल किया है। यह पुश नोटिफिकेशन के रूप में यात्रियों को मिलेगा।
4 of 6
Uber cab
राइड चेक
Uber ने राइड चेक फीचर को अपडेट किया गया है, जिसे सबसे पहले साल 2019 में लॉन्च किया गया था। ड्राइवर द्वारा पहले से निर्धारित रूट की जगह दूसरे रूट से गाड़ी ले जाने पर या फिर निर्धारित डेस्टिनेशन से पहले ट्रिप खत्म करने पर, यह फीचर पैसेंजर को अलर्ट संदेश देगा।
विज्ञापन
5 of 6
Police
- फोटो : For Reference Only
पुलिस को मिलेगा जानकारी
उबर एसओएस सर्विस अब पहले से ज्यादा एडवांस हो गई है। न्यू एसओएस सर्विस ऑटोमैटिकली स्थानीय पुलिस को जरूरी जानकारी और लोकेशन शेयर करेगी। ऐसे में स्थानीय पुलिस वक्त रहते पैसेंजर के पास पहुंच सकेगी। अभी यह फीचर सिर्फ हैदराबाद में लाइव किया है और जल्द ही दूसरे शहरों के लिए भी लाइव होगा।
सेफ्टी टूलकिट
कंपनी ने एक टोल-फ्री नंबर (88006-88666) ऐड-ऑन किया है, जिसके जरिए ग्राहक राइड के दौरान या बाद में (30 मिनट तक) किसी भी तरह की सर्विस संबंधी समस्याओं की रिपोर्ट कर सकते हैं। यह 24 घंटे चलने वाली सुविधा है और उबर एप के जरिए यात्री इस सर्विस से कनेक्ट हो सकेंगे। इसमें यात्री की मदद के लिए एक एजेंट भी मिलेगा। इस सर्विस के तहत यात्री अपनी किसी भी परेशानी की जानकारी एजेंट के साथ साझा कर सकते हैं और उसके बाद ठीक कर लिए जाएगा। अभी कंपनी विखापट्नम और हैदराबाद में इस फीचर्स पर काम कर रही है और उनकी कोशिश है कि हर एक कॉल का 30 सेकेंड के अंदर जवाब दिया जा सके।