फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी बने TVS की इस नई स्पोर्ट्स बाइक के पहले ग्राहक

Mon, 27 May 2019 05:03 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
TVS Apache RR 310 - फोटो : TVS motor
TVS मोटर ने भारत में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे RR310 को नए फैंटम ब्लैक कलर और स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लांच कर दिया है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। एम एस धोनी पिछले 12 सालों से TVS मोटर के ब्रांड एम्बेसडर हैं। दिल्ली में नई अपाचे RR310 की एक्स-शो रूम कीमत 2.27 लाख रुपये रखी है। आइये जानते हैं स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी किस तरह काम करेगी इस बाइक में...
विज्ञापन

स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी

2 of 3
TVS Apache RR 310 - फोटो : TVS motor
TVS ने नई अपाचे RR310 में रेस Tune (RT) स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। इससे न सिर्फ रेसिंग का खास और अलग अनुभव मिलेगा बल्कि गियर शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी बेहद आसान होगी। इतना ही नहीं तेज स्पीड के दौरान भी, खासतौर पर कोनों पर बाइक का संतुलन बना रहता है और आपको सेफ्टी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन ने नहीं किया कोई बदलाव

3 of 3
TVS Apache RR 310 - फोटो : google
बात इंजन की करें तो अपाचे RR 310 में 311cc फोर स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। इस इंजन में लिक्विड कूलिंग, ट्विन ओवरहेड कैमशाफ्ट्स, फोर वॉल्व हेड और फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। इस इंजन को 34bhp की पावर और 28Nm टॉर्क मिलता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। नए अपडेट में कंपनी बाइक में स्लिपर क्लच जोड़ सकती है। मौजूदा बाइक में रियर में मोनोशॉक, फुली डिजिलट इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर अलॉय वीइल्स  और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें