देश की प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सोमवार को TVS NTORQ 125 Race Edition (टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एडिशन) को एक नए मरीन ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च करने का एलान किया। रोमांचक नए शेड को मौजूदा रेस एडिशन रेड कलर के साथ बेचा जाएगा, जिसे वर्षों से जेनरेशन-जेड पसंद करती आई है। टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एडिशन का नया आकर्षक मरीन ब्लू कलर चेकर फ्लैग रेस-प्रेरित ग्राफिक्स के साथ और स्कूटर में बहुत नयापन लाता है। ब्लैक, मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक ब्लू का यूनिक थ्री टोन कॉम्बिनेशन राइडर को सड़क पर बिल्कुल अलग होने का अहसास कराता है।
विज्ञापन
2 of 5
TVS NTORQ Race Edition
- फोटो : TVS Motor Company
कितनी है कीमत
मरीन ब्लू रंग में नए TVS NTORQ 125 Race Edition की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 87,011 रुपये है। टीवीएस मोटर कंपनी ने नए कलर वाले टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एडिशन की बुकिंग पूरे भारत में अधिकृत डीलरशिप पर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
TVS NTORQ Race Edition
- फोटो : TVS Motor Company
इंजन और स्पीड
TVS NTORQ 125 रेस एडिशन में 124.8 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड SOHC, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,000 rpm पर 6.9 kW/9.38 PS का पावर और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि रेस एडिशन में 95 किमी प्रति घंटे का टॉप स्पीड मिलता है। और यह स्कूटर सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
4 of 5
TVS NTORQ Race Edition
- फोटो : TVS Motor Company
लुक और डिजाइन
एक स्टील्थ एयरक्राफ्ट के डिजाइन से प्रेरित, टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एडिशन में सिग्नेचर एलईडी टेल और हेडलैंप मिलता है जो इसके लुक को शार्प और आक्रामक बनाता है। स्कूटर पर यूनिक 'रेस एडिशन' एम्बेल है जो टीवीएस रेसिंग बाइक की विरासत को और बढ़ाता है। स्पोर्टी स्टब मफलर, टेक्सचर्ड फ्लोरबोर्ड और डायमंड कट अलॉय व्हील स्कूटर के स्टाइल में इजाफा करते हैं।
फीचर्स
TVS NTORQ 125 रेस एडिशन TVS SmartXonnectTM के साथ आता है। इसके जरिए राइडर अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स एक्टिवेट हो जाते हैं। इन्हें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 60 से ज्यादा फीचर्स से भरा हुआ है। इसके अलावा इस स्कूटर में पास बाय स्विच, डुअल साइड स्टीयरिंग लॉक, पार्किंग ब्रेक और इंजन किल स्विच जैसे अहम फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, TVS NTORQ 125 रेस एडिशन में एक्सटर्नल फ्यूल फिल, USB चार्जर, एक बड़ा 20-लीटर अंडरसीट स्टोरेज और TVS पेटेंट EZ सेंटर स्टैंड मिलता है।