Volkswagen Vento Facelift 2019
- फोटो : AmarUjala
फॉक्सवैगन वेंटो/रैपिड
फॉक्सवैगन वेंटो और रैपि़ड में एक ही इंजन दिया गया है। दोनों सेडान कारों में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 एचपी की पावर और 175 एनएम का टॉर्कर देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है। वेंटो का माइलेज 16.35 किमी प्रति लीटर है, जबकि रैपिड का माइलेज 16.24 किमी प्रति लीटर है। फॉक्सवैगन वेंटो की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू है, जबकि रैपिड की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये तक है। इस सेगमेंट में स्कोडा रैपिड सबसे सस्ती सेडान कार है, जो होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना और मारुति सियाज से भी सस्ती है।