2025 Triumph Trident 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Trident 660: नए फीचर्स
नए मॉडल में अब कई ऐसे एडवांस फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं जो पहले एक्स्ट्रा पेमेंट पर मिलते थे। इनमें कोर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, माय ट्रायम्फ कनेक्टिविटी सिस्टम, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (ट्रायम्फ शिफ्ट असिस्ट) और एक बटन से चलने वाला क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा अब इसमें नया 'स्पोर्ट' राइड मोड भी जोड़ा गया है। जो पहले Daytona 660 में देखा गया था। पहले इसमें केवल रोड और रेन मोड होते थे। स्पोर्ट मोड की मौजूदगी इस बाइक को और ज्यादा स्पोर्टी बना देती है।
यह भी पढ़ें - Illegal MBO: टू-व्हीलर बाजार में गैर-कानूनी मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का बढ़ता खतरा, FADA की चेतावनी