Winter Driving Tip: ठंड के मौसम में कार ड्राइविंग रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपकी कार में सेफ्टी और इमरजेंसी टूल्स मौजूद नहीं हैं, तो छोटी सी परेशानी भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। आइए जानते हैं वे जरूरी टूल्स, जो सर्दियों में हर कार में होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 9
कार में ये टूल्स जरूर रखें।
- फोटो : amarujala.com
Cold Weather Car Care: सर्दियों में कोहरा, बर्फ और गिरता तापमान कार ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना देता है। इसलिए बैटरी डाउन, खराब विजिबिलिटी जैसी समस्याओं के लिए आपके कार में नीचे बताए गए छह टूल्स का होना बहुत जरूरी है। ये न सिर्फ आपकी कार को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि आपात स्थिति में आपकी सुरक्षा भी करेंगे। जानिए सभी टूल्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
स्नो चेन्स: फिसलन भरी सड़कों पर मजबूत पकड़
2 of 9
स्नो चेन रखना बेहद जरूर।
- फोटो : adobe stock
कोहरे में अक्सर सड़कों पर टायरों की ग्रिप कम हो जाती है। ऐसे में स्नो चेन टायरों के चारों ओर लगाकर अतिरिक्ट ट्रैक्शन (कर्षण) देती हैं। इससे कोहरे, पहाड़ी या बर्फीले रास्तों पर फिसलने का खतरा कम होता है। ध्यान रखें, सूखी सड़क पर इन्हें हटाना जरूरी है, नहीं तो टायर को नुकसान हो सकता है।
सर्दियों की धुंध और कोहरा विंडशील्ड को धुंधला कर देता है। एंटी-फॉग स्प्रे कांच पर हाइड्रोफोबिक परत बनाता है, जिससे नमी नहीं जमती और विजिबिलिटी (दृश्यता) भी बनी रहती है। इसे विंडशील्ड के अंदर लगाया जाता है और इसका असर कई हफ्तों तक रहता है।
टायर इन्फ्लेटर: सही प्रेशर, सुरक्षित ड्राइव
4 of 9
पीएसआई सेट करने में मददगार।
- फोटो : adobe stock
सर्द में हवाओं के कारण टायरों का प्रेशर गिरने लगता है। इससे कार की स्टेबिलिटी और माइलेज दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए डिजिटल गेज वाला पोर्टेबल टायर इंफ्लेटर तुरंत सही पीएसआई (पाउंड प्रति वर्ग) सेट करने में मदद करता है। साथ टायर प्रेशन की नियमित जांच भी बेहद जरूरी है।
ज्यादा ठंड में इंजन स्टार्ट होने में दिक्कत आती है और ईंधन की खपत भी बढ़ती है। इंजन ब्लॉक हीटर कूलेंट को गर्म रखता है, जिससे इंजन स्मूदली स्टार्ट हो जाता है। घिसावट भी कम होती है। कोहरे और ठंड वाले इलाकों में ये बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन
विंडशील्ड डी-आइसर स्प्रे: जमी बर्फ से तुरंत छुटकारा
6 of 9
बर्फ को खुरचने के लिए डी-आइसर स्प्रे उपयोगी।
- फोटो : adobe stock
सुबह-सुबह विंडशील्ड पर जमी ओस या बर्फ को खुरचने में समय लगता है। डी-आइसर स्प्रे बिना कांच को नुकसान पहुंचाए बर्फ को तुरंत पिघला देता है, जिससे जल्दी और सुरक्षित ड्राइव शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
रिफ्लेक्टिव जैकेट: कोहरे में दिखना जरूरी
7 of 9
दूर से देखने में मददगार रिफ्लेक्टिव जैकेट।
- फोटो : adobe stock
कोहरे के दौरान गाड़ी खराब होने का खतरा बना रहता है। इसलिए अगर आपको रास्ते पर गाड़ी से बाहर निकलना पड़े, तो रिफ्लेक्टिव जैकेट आपकी सुरक्षा के महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ये दूर से आने वाले वाहनों को किसी के मौजूदगी का संकेत देता है। इससे रोड एक्सीडेंट का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
टूल किट और डक्ट टेप: इमरजेंसी के लिए
8 of 9
गाड़ी में टूट किट होना जरूरी।
- फोटो : freepik
ठंड में प्लास्टिक के पार्ट्स जल्दी टूट सकते हैं। ऐसे में एक बेसिक टूल किट और मजबूत डक्ट टेप अस्थायी मरम्मत के लिए मददगार होते हैं। जैसे टूटे साइड मिरर या ढीले पार्ट को फिक्स करने के लिए। इसलिए इन्हे रखना न भूलें।
दूसरी गाड़ी से कनेक्ट करने में मददगार जंप केबल।
- फोटो : adobe stock
अक्सर ठंड के मौसम में कार बैठरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। ऐसे में जंप केबल्स की मदद से आप दूसरी गाड़ी से कनेक्ट कर इंजन तुरंत स्टार्ट कर सकते हैं। हेवी- ड्यूटी कॉपर जंप केबल्स और सुरक्षित मानी जाती हैं। इन्हें कार में रखने से सड़क किनारे फंसे रहने की नौबत नहीं आती।