सरकार देश में टोल प्लाजा को बदलने के लिए नई टेक्नोलॉजी (तकनीकों) पर विचार कर रही है और नई प्रणाली अगले छह महीनों में पेश की जाएगी। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए, गडकरी ने कहा कि टोल प्लाजा ने ट्रैफिक जाम और लंबी कतार जैसी कई समस्याएं पैदा की हैं, जिन्हें सरकार खत्म करना चाहती है।
वह 60 किमी के भीतर उसी दिशा में टोल प्लाजा, जो कानून के अनुसार नहीं है, के मुद्दे पर सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहे थे।