टोयोटा हाइराडइर की कीमतों के बारे में कंपनी ने जानकारी सार्वजनिक कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमतों की जानकारी दी गई है। हालांकि कुछ वैरिएंट्स के दाम नहीं बताए गए हैं।
जापानी कार कंपनी टोयोटा ने कुछ समय पहले पेश की मिड साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। कुल चार वैरिएंट्स की कीमतें सार्वजनिक की गई हैं जबकि सात वैरिएंट्स की कीमतों की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
हाइब्रिड वैरिएंट्स के दाम
2 of 4
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड वर्जन के तीन वैरिएंट दिए गए हैं। इन तीनों ही वैरिएंट्स की कीमतें भी कंपनी ने सार्वजनिक की हैं। S e-Drive 2WD HYBRID वैरिएंट की कीमत सबसे कम रखी गई है। कंपनी ने इस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.11 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की है। इसके बाद G e-Drive 2WD HYBRID वैरिएंट का नंबर आता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये तय की गई है। इसके बाद हाइब्रिड वर्जन के V e-Drive 2WD HYBRID वैरिएंट का नंबर आता है। कंपनी की ओर से इसकी एक्स शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल वैरिएंट वाली एसयूवी की कीमत
3 of 4
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से इस एसयूवी को पेट्रोल के सात वैरिएंट्स में उतारा जाएगा। लेकिन कंपनी ने इनमें से सिर्फ एक ही वैरिएंट की कीमत को सार्वजनिक किया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सिर्फ V AT 2WD NEODRIVE पेट्रोल वैरिएंट की कीमत की जानकारी सार्वजनिक हुई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 17.09 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।
टोयोटा ने अर्बन क्रूजर हाइरायडर को ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इसमें दो इंजन ऑप्शन हैं, जिनमें से एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मोटर है। इस इंजन में 1490cc, 4-सिलेंडर यूनिट है जिसे 177.6 V लिथियम-आयन बैटरी पैक से जोड़ा गया है जो 114 bhp का कंबाइंड पावर जनेरट करता है। कंपनी के मुताबिक इस कार से 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज मिलता है।
हेड्स अप डिस्प्ले, 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट, पैडल शिफ्टर्स, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे काफी फीचर्स मिलते हैं। Hyryder में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, ईएससी, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरे के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा दिया गया है।