Toyota (टोयोटा) ने आधिकारिक तौर पर इंडोनेशिया में नई Innova Hycross (इनोवा हाइक्रॉस) को पेश किया है, जहां इसे Innova Zenix (इनोवा जेनिक्स) के नाम से बेचा जाएगा। इसी मॉडल को भारत में Toyota Innova Hycross नाम से बेचे जाने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर 25 नवंबर को पेश किया जाएगा, जिसके बाद 2023 ऑटो एक्सपो में कीमत का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Innova Hycross
- फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
प्लेटफॉर्म और डिजाइन की बात करें तो नई इनोवा हाइक्रॉस मौजूदा जेनरेशन वाहन में इस्तेमाल होने वाली लैडर फ्रेम इकाई के बजाय एक मोनोकोक चेसिस पर आधारित है। नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में एक बड़ी ग्रिल, स्लीक हेडलाइट्स और बोनट पर मस्कुलर क्रीज के साथ एक बड़ा वर्टिकल फ्रंट डिजाइन है, जो इसे एक बुच, फिर भी एक मॉडर्न लुक देता है।
विज्ञापन
3 of 5
Toyota Innova Hycross
- फोटो : Toyota
इंजन पावर
इस वाहन में एक 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो नेचुरली एस्पिरेटेड रूप में या एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन में 167 bhp का पावर मिलता है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 185 bhp का पावर मिलने की उम्मीद है। इनोवा में पहली बार फ्रंट व्हील्स को पावर मिलेगा।
नई इनोवा हाइक्रॉस को प्योर ईवी मोड में चलाया जा सकता है। या हाल ही में लॉन्च किए गए टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की तरह कंबीनेशन के साथ चलाया जा सकता है। अपकमिंग Toyota Innova Hycross में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
4 of 5
Toyota Innova Hycross
- फोटो : Toyota
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में चारों ओर एलईडी लाइटिंग, वैरिएंट्स के आधार पर 16 या 17 इंच के व्हील्स का ऑप्शन, मैकफर्सन स्ट्रट फ्रंट और टॉर्सियन बीम रियर सस्पेंशन, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, और बहुत कुछ मिलता है।
केबिन की बात करें तो, नई इनोवा हाईक्रॉस को क्रिस्टा की तुलना में ज्यादा अपमार्केट फील मिलता है। MPV में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए कैप्टन सीट्स का ऑप्शन, एक पैनोरामिक रूफ, पीछे के यात्रियों के लिए इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर एसी वेंट्स, ADAS जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
साइज
नई इनोवा हाईक्रॉस मौजूदा-जेनरेशन इनोवा क्रिस्टा की तुलना में लंबी और चौड़ी है, जबकि इसका व्हीलबेस भी लंबा है, जो क्रिस्टा से 100 मिमी लंबा है। इसमें बेहतर लेग-रूम और कंधे के लिए ज्यादा जगह मिलती है। साथ ही लंबे व्हीलबेस के कारण आलीशान सवारी की पेशकश भी करता है।