फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Baleno की हमशक्ल Toyota Glanza आज भारत में होगी लांच, जानिए बड़ी बातें

Thu, 06 Jun 2019 10:49 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Toyota Glanza - फोटो : Google
भारतीय कार बाजार में टोयोटा अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार Glanza को लांच करने जा रही है। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान कंपनी इसकी कीमत का खुलासा करेगी। नई Glanza मारुति सुजुकी बलेनो का एक रिबैज  है। यह भारत में सिर्फ दो उच्च ट्रिम्स में बेचीं जाएगी। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। हालांकि, यह बिलकुल मारुति सुजुकी बलेनो जैसी ही है लेकिन थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव भी मिलेंगे। इसकी फ्रंट ग्रिल में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है।
 
विज्ञापन

इंजन

2 of 3
Toyota Glanza - फोटो : Google

टोयोटा Glanza के इंजन की बात की जाए तो इसमें बीएस-6 इंजन मिल सकता है जोकि 1.2 लीटर में होगा। इस इंजन को 84 पीएस की पावर और 115 एनएम टॉर्क मिलेगा। इसमें अलावा यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन से लैस होगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल मॉडल के लांच होने के कुछ समय बाद इसका डीजल मॉडल भी लांच कर सकती है। इसमें नया 1.3 लीटर डीजल इंजन मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
toyota glanza Interior - फोटो : Overdrive
अब चूंकि कंपनी इसे हाई ट्रिम मॉडल्स भारत में बेचेगी तो ऐसे में कायास लगाय जा रहे हैं कि टोयोटा की नई Glanza मारुति की बलेनो से ज्यादा प्रीमियम हो सकती है। Glanza  की कीमत भी बलेनो के मुकाबले करीब 30 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। ग्राहक 10 हजार रुपये देकर इस कार को बुक कर सकते हैं।  टोयोटा Glanza को V और G  वेरिएंट्स में उतारेगी जो कि मारुति बलेनो के Alpha और Zeta वेरिएंट के बराबर ही होंगे। कंपनी नई Glanza  पर तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे सकती है। टोयोटा Glanza  पांच रंगों ग्रे, रेड, ब्लू, सिल्वर और व्हाइट में ही उपलब्ध होगी। ऐसे ऐसा क्या खास होगा जो कि मौजूदा बलेनो में नहीं होगा। फिलहाल बलेनो की मार्किट में काफी धाक है ऐसे में क्या सेम शक्ल वाली Glanza को कामयाबी मिलेगी? यह देखने वाली बात होगी ।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें