फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर ग्राहकों की चिंताएं, जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी जैसे वाहन निर्माताओं ने क्या कहा

Fri, 29 Aug 2025 09:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में E20 इथेनॉल फ्यूल लागू होने के बाद गाड़ियों के मालिकों में चिंता बढ़ी। जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी ने पुराने वाहनों की परफॉर्मेंस और माइलेज को लेकर क्या कहा।

विज्ञापन
1 of 6
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
भारत सरकार ने हाल ही में देशभर के पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाए गए फ्यूल ई20 (E20) को लागू कर दिया है। सरकार का दावा है कि यह कदम कार्बन उत्सर्जन कम करने और क्लीन एनर्जी (स्वच्छ ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए है। लेकिन गाड़ियों के मालिक, खासकर पुराने वाहनों वाले लोग, इस फैसले से नाराज हैं। वजह साफ है - ई20 से उनकी गाड़ियों की परफॉर्मेंस और माइलेज पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

भारत, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, ने साल 2025 तक E20 को लागू करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब यह तय तारीख से पहले ही लगभग 90,000 पेट्रोल पंपों पर पुराने फ्यूल ऑप्शन E5 और E10 की जगह ले चुका है।

यह भी पढ़ें - EV Charging: भारत का नया ईवी चार्जिंग एप, नहीं लेगा निजी डेटा, निजता को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

2 of 6
E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ी पर हो रहा असर - फोटो : AI
सरकार का रुख और उपभोक्ताओं की नाराजगी
सरकार मानती है कि पुरानी गाड़ियों में ईंधन दक्षता (फ्यूल एफिशिएंसी) पर थोड़ा असर पड़ सकता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा कि "भारत की इथेनॉल यात्रा को कोई रोक नहीं सकता," और कुछ "लॉबी" जानबूझकर भ्रम फैला रही हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पुरानी गाड़ियों में अगर कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट्स बदलने की जरूरत पड़े, तो यह "एक आसान प्रक्रिया" है।

लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमीनी हकीकत अलग दिख रही है। रिपोर्ट के अनुसान, लखनऊ के दो पेट्रोल पंप मैनेजरों ने बताया कि लोग इतने गुस्से में हैं कि अब पंप स्टाफ ने ग्राहकों को जानकारी देना ही बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें - RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन

3 of 6
Toyota Urban Cruiser Taisor - फोटो : Toyota
ऑटोमोबाइल कंपनियों की मिली-जुली राय
यहां सबसे बड़ी दिक्कत ऑटोमोबाइल कंपनियों की तरफ से साफ गाइडलाइन न मिलने की है। स्कोडा ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि अप्रैल 2020 से पहले बेची गई गाड़ियां की टेस्टिंग E20 के लिए नहीं की गई है। वहीं, 2020 के बाद की गाड़ियां "कम्पैटिबल" हैं।

शुक्रवार को मीडिया को दिए एक बयान में, टोयोटा ने कहा कि उस तारीख के बाद बेचे गए वाहन "पूरी तरह से सामग्री-संगत" थे, लेकिन यह नहीं बताया कि पुरानी कारों का क्या होगा। टोयोटा ने माना कि E20 के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों की फ्यूल इकॉनमी में "हल्का बदलाव" आ सकता है।

यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम

4 of 6
Renault Triber - फोटो : Renault
रेनो ने पहले तो अपने ग्राहक अंकुर ठाकुर को ईमेल में लिखा कि उनकी 2022 की ट्राइबर E20 के लिए टेस्टेड नहीं है और इसे इस्तेमाल करना की "सलाह नहीं" है। लेकिन बाद में कंपनी ने कहा कि सरकारी टेस्ट के हिसाब से E20 पुरानी गाड़ियों के लिए भी कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

यह भी पढ़ें - Tata Winger Plus: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया 9-सीटर विंगर प्लस, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत और डिटेल्स
विज्ञापन

5 of 6
पेट्रोल पंप - फोटो : AI
ग्राहक का भरोसा अब भी हिला हुआ
अंकुर ठाकुर जैसे ग्राहकों का कहना है कि उन्हें सिर्फ वही ईंधन दिया जाए, जिसके लिए उनकी गाड़ी बनाई गई थी। इसी वजह से वे फिलहाल महंगा नो-इथेनॉल पेट्रोल चुन रहे हैं, जो सिर्फ चुनिंदा पंपों पर ही उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी फरवरी 2026 तक होगी तय, जानें क्या-क्या बदल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Audi Q5 - फोटो : Audi India
जर्मन और भारतीय कंपनियों का भी अलग रुख
ऑडी Q3 के मैनुअल और फ्यूल टैंक पर साफ लिखा है कि यह गाड़ी सिर्फ E5 और E10 पेट्रोल के लिए बनी है। इसी तरह, 2024 की महिंद्रा स्कॉर्पियो के पेट्रोल टैंक पर चेतावनी चिपकी हुई है: "सावधान: पेट्रोल/E10 ईंधन ही इस्तेमाल करें।"

साफ है कि E20 ईंधन पर अभी भी भ्रम बना हुआ है। सरकार इसे ग्रीन एनर्जी के बड़े कदम के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन ग्राहकों और कंपनियों के बीच भरोसे की कमी इस बदलाव को विवादों में घेर रही है। 

यह भी पढ़ें - Lamborghini: चैटजीपीटी और AI ने ढूंढ निकाली चोरी हुई 3 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी कार, दो साल बाद मिली लग्जरी कार 

यह भी पढ़ें - Used Car Buying Tips: सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं? डील फाइनल करने से पहले जान लें ये छह जरूरी टिप्स 

यह भी पढ़ें - Car Care: मॉनसून के बाद कैसे करें कार की देखभाल, बारिश के बाद गाड़ी को सुरक्षित रखने के छह आसान टिप्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें