जापानी ऑटो दिग्गज Toyota Motor (टोयोटा मोटर) यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के बीच रूस से बाहर निकलने वाली लेटेस्ट कार निर्माता है। कार निर्माता ने युद्ध के मद्देनजर रूस में अपने एकमात्र प्लांट को बंद करने के अपने फैसले की पुष्टि करते हुए शुक्रवार देर रात यह घोषणा की। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि टोयोटा ने रूस में वाहन उत्पादन को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि रूस से बाहर निकलने से पहले, टोयोटा के पास किसी भी अन्य जापानी ब्रांड की तुलना में देश में सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी थी।
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने 2007 में रूस में स्थानीय रूप से कारों का निर्माण शुरू किया था। उसने सेंट पीटर्सबर्ग में अपना प्लांट लगाया था जहां वह, इसे बंद करने के निर्णय से पहले, RAV4 (आरएवी 4) स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन और कैमरी सेडान बनाती थी। पिछले साल, टोयोटा ने 80,000 वाहनों का निर्माण किया और रूस में 110,000 यूनिट्स बेचीं।
विज्ञापन
3 of 5
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण टोयोटा अब निसान मोटर और होंडा मोटर जैसे अन्य जापानी कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है। टोयोटा ने अभी तक सेंट पीटर्सबर्ग प्लांट में काम करने वाले अपने कर्मचारियों के भविष्य के बारे में फैसला नहीं किया है। कार निर्माता ने यह भी पुष्टि की है कि उसकी अभी तक अपने व्यवसाय को बेचने की कोई योजना नहीं है। टोयोटा ने एक बयान जारी कर कहा, "छह महीने के बाद, हम सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू नहीं कर पाए हैं और ऐसा कोई संकेत नहीं देख पा रहे हैं कि हम भविष्य में फिर से शुरू कर सकते हैं।"
4 of 5
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने आश्वासन दिया है कि वह रूस में अपने रिटेल नेटवर्क का समर्थन करना जारी रखेगी और अपने मौजूदा ग्राहकों को सर्विसिंग सुविधाएं भी प्रदान करेगी।
इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था, जिसके बाद से रूस का ऑटो बाजार मंदी में है। इस साल मई से जून के बीच कारों की डिलीवरी में 80 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज Renault (रेनो) के बाहर निकलने के बाद कारोबार को संभालने वाले Avtovaz (अवतोवाज) ने हाल के महीनों में चीनी कंपनियों के साथ बिक्री में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसने पश्चिमी और जापानी ब्रांडों द्वारा रूसी बाजार को छोड़े जाने के बाद पैदा हुई मांग को पूरा किया है।