Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने भारत में अपनी पहली मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser HyRyder (अर्बन क्रूजर हाइराइडर) की इस हफ्ते से डिलीवरी शुरू कर दी है। पिछले महीने लॉन्च की गई अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। टोयोटा की यह लेटेस्ट कार 10.48 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर आती है। बेस प्राइस मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के संबंधित बेस वैरिएंट की तुलना में थोड़ा ज्यादा है। यह दोनों कारें तकनीकी रूप से एक जैसी हैं। Grand Vitara के साथ ही HyRyder का मकसद मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वियों Hyundai Creta और Kia Seltos के दबदबे को चुनौती देना है।
विज्ञापन
2 of 9
Toyota Urban Cruiser HyRyder
- फोटो : Twitter
टोयोटा और सुजुकी के बीच एक रणनीतिक सहयोग के तहत Urban Cruiser Hyryder और Maruti Grand Vitara को मिलकर विकसित किया गया है। दोनों कारों का निर्माण कर्नाटक स्थित टोयोटा मोटर के बिदादी प्लांट में किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
Toyota Urban Cruiser HyRyder
- फोटो : Twitter
वैरिएंट्स और कीमत
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक वाले टॉप-स्पेक अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत 18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टोयोटा एसयूवी को चार वैरिएंट में पेश कर रही है जिसमें E, S, G और V शामिल हैं। माइल्ड-हाइब्रिड इंजन सभी चार वैरिएंट में पेश किया गया है। जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन सिर्फ S, G और V वैरिएंट के साथ उपलब्ध है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन के S, G और V वैरिएंट भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाते हैं। इस इंजन के साथ एक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है लेकिन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ।
4 of 9
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022
- फोटो : Toyota
पूरी प्राइस लिस्ट
Toyota Urban Cruiser Hyryder को कुल 8 पेट्रोल वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें एक AWD वर्जन और तीन हाइब्रिड वैरिएंट शामिल हैं। नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी की वैरिएंट्स के आधार पर कीमत:
टोयोटा हाइराइडर पेट्रोल वैरिएंट
गियरबॉक्स
कीमत (रुपये)
E MT 2WD NEODRIVE
मैनुअल
10.48 लाख
S MT 2WD NEODRIVE
मैनुअल
12.28 लाख
S AT 2WD NEODRIVE
ऑटोमैटिक
13.48 लाख
G MT 2WD NEODRIVE
मैनुअल
14.34 लाख
G AT 2WD NEODRIVE
ऑटोमैटिक
15.54 लाख
V MT 2WD NEODRIVE
मैनुअल
15.89 लाख
V AT 2WD NEODRIVE
ऑटोमैटिक
17.09 लाख
V MT AWD NEODRIVE
मैनुअल
17.19 लाख
टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड वैरिएंट
गियरबॉक्स
कीमत (रुपये)
S eDrive 2WD Hybrid
eCVT
15.11 लाख
G eDrive 2WD Hybrid
eCVT
17.49 लाख
V eDrive 2WD Hybrid
eCVT
18.99 लाख
विज्ञापन
5 of 9
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंजन और पावर डिटेल्स
2022 Toyota Urbain Cruiser Hyryder एक सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस होगा। इसके साथ ही कंपनी की ग्लोबल सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी की भारत में मास मार्केट सेगमेंट में एंट्री हो गई है। Urabn Cruiser Hyryder में उपलब्ध एक अन्य पावरट्रेन ऑप्शन Neo Drive है।
नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का पेट्रोल वर्जन में मारुति सुजुकी से लिया गया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 135 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
2022 अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड वैरिएंट में कंपनी के अपना खुद का 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया है। यह इंजन 177 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 91 bhp का पावर और 122 Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड Hyryder वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
6 of 9
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर
- फोटो : Toyota India
माइलेज
HyRyder और साथ ही Grand Vitara, बाजार में पहली दो SUV हैं जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं जो लगभग 28 किमी प्रति लीटर का हाई माइलेज देती हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Toyota Urban Cruiser Hyryder
- फोटो : For Reference Only
इंटीरियर और फीचर्स
Toyota Hyryder में लेदर रैप्ड डैशबोर्ड के साथ डुअल-टोन इंटीरियर मिलता है। यह ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक के साथ हेड-अप डिस्प्ले जैसी फीचर्स से लैस है। Hyryder में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं।
8 of 9
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022
- फोटो : Toyota
वारंटी
कार निर्माता Toyota Urban Cruiser Hyryder एसयूवी पर 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और हाइब्रिड वर्जन पर 8 साल या 1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी दे रहा है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder
- फोटो : For Reference Only
मुकाबला
नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर मिड-साइज एसयूवी स्पेस में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) और Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) जैसी कारों को टक्कर देगी। मारुति सुजुकी की हाल ही लॉन्च हुई नई Vitara (विटारा) एसयूवी भी टोयोटा हाइराइडर की टक्कर में है।