फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Innova Hycross vs Mahindra XUV700: इन दोनों कारों में कितना है फर्क, जानें पूरी डिटेल्स

Fri, 09 Dec 2022 09:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Mahindra XUV700 vs Toyota Innova Hycross - फोटो : For Reference Only
Toyota Innova Hycross vs Mahindra XUV700 Comparision: नई Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस) को भारत में मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) के विकास में अगला कदम माना जा रहा है। साइज और लग्जरी के मामले में विकसित होने के साथ ही, भारतीय बाजार में इसका एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) है, जो कई मायनों में इसके जैसी है, फिर भी अलग है। यहां हम आपको नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और महिंद्रा XUV700 के डिजाइन, प्लेटफॉर्म, डिजाइन और साइज, फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशंस और बहुत सारे डिटेल्स के बारे में तुलना कर रहे हैं। और जानें कि इन दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 10
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
साइज और डिजाइन
नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पहली बार मोनोकोक चेसिस पर आधारित है और क्रिस्टा की तुलना में इसका आकार बड़ा है। हाइक्रॉस में एक बड़ा, अपराइट ग्रिल डिजाइन, आकर्षक एलईडी हेडलाइट्स, एक मस्कुलर बोनट है और कुल मिलाकर, क्रिस्टा की तुलना में ज्यादा मस्कुलर और अपमार्केट दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 10
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 भी Hycross के जैसी ही एक मोनोकोक चेसिस पर आधारित है। XUV700 में बड़े अपराइट फ्रंट ग्रिल के साथ बड़े और फ्यूचरिस्टिक लाइट्स दोनों तरफ हैं। XUV700 में मस्कुलर, साथ ही स्पोर्टी डिजाइन भी है और दोनों वाहन, Hycross और XUV700 में अपने खास डिजाइन फीचर्स हैं जो उन्हें एक दूसरे से अलग बनाती हैं।

जैसा कि साइज से पता चलता है, इनोवा हाइक्रॉस लंबी, ऊंची है, और इसका व्हीलबेस भी बड़ा है। जिससे इसमें ज्यादा बेहतर लेगरूम और हेड रूम मिलता है। जबकि XUV700 चौड़ी है, जिससे इसमें बेहतर शोल्डर रूम मिलता है। Hycross की तुलना में XUV700 का ग्राउंड क्लीयरेंस भी बेहतर है। 

4 of 10
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स
एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो, Innova Hycross में फुल एलईडी लाइटिंग, 18-इंच के अलॉय व्हील, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप, एक रियर स्पॉइलर, बॉडी के रंग के ओआरवीएम और बहुत कुछ मिलता है। इंटीरियर की बात करें तो, हाइक्रॉस में एक लंबी लिस्ट है, जिसमें पहली बार पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड फ्रंट और दूसरी-पंक्ति की सीटें, डुअल-टोन सीटें, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सब-वूफर के साथ 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, जेबीएल स्पीकर्स, क्रूज कंट्रोल, और बहुत कुछ शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 में भी फुल LED लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स, चारों कोनों पर डिस्क ब्रेक्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स हैं। इंटीरियर की बात करें तो, XUV700 में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और बहुत कुछ है। यह कहा जा सकता है कि ये दोनों एसयूवी उन सभी फीचर्स से लैस हैं जिनकी उम्मीद इस रेंज की कीमत वाले वाहनों से की जा सकती है।  
विज्ञापन

6 of 10
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
इंजन
Toyota Innova Hycross में एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जैसा कि पेश किया गया है, या एक हाइब्रिड सिस्टम के साथ। इसमें कोई डीजल इंजन नहीं है। दूसरी ओर Mahindra XUV700 में या तो 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन या 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जबकि कोई हाइब्रिड ऑप्शन नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 10
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
सेफ्टी फीचर्स
दोनों एसयूवी में ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इनोवा हाइक्रॉस में 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, कैमरा के साथ फ्रंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर, टोयोटा सेफ्टी सेंस सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और एक ई-कॉल SOS जैसे फीचर्स हैं। 

8 of 10
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 में ADAS सिस्टम के साथ फ्रंट कोलिसन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ड्राइवर उनींदापन का पता लगाने, एक ई-कॉल फंक्शन और वैरिएंट के आधार पर 7 एयरबैग तक मिलते हैं। दोनों वाहन सुरक्षा फीचर्स से भरे हुए हैं। 

9 of 10
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
कीमत
डिजाइन, फीचर्स और सुरक्षा के मामले में दोनों वाहनों की तुलना होने के साथ ही, इनकी कीमत की भी बात करते हैं। इसे खरीदने के महत्वपूर्ण कारकों में ड्राइवट्रेन के टाइप के अलावा इनकी कीमत भी अहम हैं। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की कीमत जनवरी 2023 में सामने आएगी और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

10 of 10
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
दूसरी ओर Mahindra XUV700 कुल 23 वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 13.44 लाख रुपये से 24.94 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें