फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Innova HyCross: टोयोटा हाइक्रॉस MPV की डिलीवरी शुरू, एक साल तक पहुंचा हाइब्रिड वैरिएंट का वेटिंग पीरियड

Mon, 30 Jan 2023 12:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने दिसंबर 2022 में अपनी बहुप्रतीक्षित मल्टी पर्पस व्हीकल (एमपीवी) Toyota Innova Hycross MPV (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह एक सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसएचईवी) है। अब टोयोटा ने इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। अगर आप इनोवा की इस एमपीवी को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है। यहां हम आपको इस कार के वेटिंग पीरियड, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
वैरिएंट्स और कीमत
Toyota Innova HyCross की कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू होकर 28.97 लाख रुपये तक जाएगी। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। भारत में इनोवा हाइक्रॉस को कुल 5 वैरिएंट्स - G, GX, VX, ZX और ZX (O) में पेश किया गया है। सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड वर्जन तीन वैरिएंट्स - ZX(O), ZX और VX में उपलब्ध है। VX वैरिएंट 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है। वहीं पेट्रोल वर्जन दो ट्रिम्स- G और GX में उपलब्ध है, जिसमें दोनों वर्जन में 7-सीटर और 8-सीटर का ऑप्शन है। 
विज्ञापन

3 of 8
Toyota Innova Hycross Auto Expo 2023 - फोटो : Toyota
वेटिंग पीरियड
कंपनी के मुताबिक पिछले साल कीमतों के एलान से पहले ही इस एमपीवी के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग दर्ज की गई थी। यह अनुमान लगाया गया था कि कुछ जगहों पर वेटिंग पीरियड पहले से ही 6 महीने तक थी। अब, लॉन्च के लगभग एक महीने के बाद, इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 12 महीने तक पहुंच गया है।

नया प्लेटफॉर्म
Innova HyCross टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। जबकि Innova Crysta लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित थी जिसे Fortuner SUV और Hilux पिक-अप ट्रक में भी इस्तेमाल किया जाता है। टीएनजीए प्लेटफॉर्म एक मोनोकॉक चेसिस है जिसने इनोवा हाइक्रॉस की ड्राइविंग डायनैमिक्स और राइड क्वालिटी में सुधार किया है। पारिवारिक जरूरतों के लिए डिजाइन की गई, फीचर्स से भरपूर नई इनोवा हाइक्रॉस ग्लैमर, मजबूती, आराम, सुरक्षा और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्रदान करने वाले हर मौके के लिए एक वाहन है। 

4 of 8
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
इंजन पावर
नई Toyota Innova Hycross को 2 पेट्रोल वेरिएंट और 3 हाइब्रिड वेरिएंट में बेचा जाएगा। नई इनोवा हाइक्रॉस टीएनजीए 2.0 लीटर के साथ 5वीं पीढ़ी के सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम मिलता है जिसमें 4 सिलेंडर गैसोलिन इंजन और ई-ड्राइव अनुक्रमिक शिफ्ट के साथ एक मोनोकॉक फ्रेम 137 केडब्ल्यू (186 पीएस) का अधिकतम पावर आउटपुट देता है, जो तेजी से एक्सीलरेशन देता है और सेगमेंट माइलेज में बेस्ट है। यह वाहन टीएनजीए 2.0 लीटर 4-सिलेंडर गैसोलिन इंजन के विकल्प के साथ आता है जो 128 केडब्ल्यू (174 पीएस) का आउटपुट देने वाले चुनिंदा ग्रेड में डायरेक्ट शिफ्ट सीवीटी से जुड़ा है। 
विज्ञापन

5 of 8
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
सेफ्टी फीचर्स
टोयोटा ने हाइक्रॉस को बहुत सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है। नई इनोवा हाइक्रॉस में टोयोटा सेफ्टी सेंस (टीएसएस) जिसे भारत में पहली बार टोयोटा वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने और सभी ग्राहकों को मन की शांति प्रदान करने के लिए पेश किया गया है। सुरक्षा पैकेज में डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल (डीआरसीसी), लेन ट्रेस असिस्ट (एलटीए), ऑटो हाई बीम (एएचबी), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर (बीएसएम) सिस्टम, प्री-कोलिजन सिस्टम और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम शामिल हैं। अन्य फीचर्स में 6 एसआरएस एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर डिस्क ब्रेक, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, डायनेमिक बैक गाइड के साथ एक पैनोरमिक व्यू मॉनिटर और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
फीचर्स
नई इनोवा हाइक्रॉस में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसकी ऊंची और वेंटिलेटेड सीट्स आराम और कंफर्ट को बढ़ाती हैं। नई पेश की गई वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भारत में पड़ने वाली गर्मी का ख्याल रखती हैं। दूसरी पंक्ति के लिए, जेबीएल प्रीमियम 9 स्पीकर सिस्टम (सबवूफर सहित) के साथ 25.65 सेमी (10.1 इंच) कनेक्टेड डिस्प्ले ऑडियो, दूसरी पंक्ति की सेगमेंट-फर्स्ट पावर्ड ओटोमन सीट्स और मल्टी-जोन ए/सी शानदार एक्सपीरियंस देते हैं। इसका यूनिक फ्लैट फ्लोर डिजाइन, 285 सेमी (सेगमेंट में सबसे लंबा) का व्हीलबेस और प्लेटफॉर्म की चौड़ाई में बढ़ोतरी परिवार और दोस्तों को एक साथ यात्रा करने के लिए ज्यादा जगह सुनिश्चित करती है। भारतीय ग्राहक समझौता न करने में विश्वास रखते हैं, इसलिए, पावर बैक डोर और टिल्ट-डाउन सीट्स अधिकतम जगह का इस्तेमाल और बढ़ा हुआ लगेज स्पेस सुनिश्चित करती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
कलर ऑप्शन
नई इनोवा हाइक्रॉस सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटिट्यूड ब्लैक माइका, स्पार्कलिंग ब्लैक पर्ल क्रिस्टल शाइन, अवंत गार्डे ब्रॉन्ज मेटैलिक और एक रोमांचक नए रंग ब्लैकिश एजहा ग्लास फ्लेक में उपलब्ध है। काले और दो नए रंगों चेस्टनट और ब्लैक और डार्क चेस्टनट में इंटीरियर, एडवांस्ड और प्रीमियम लुक देता है। 
विज्ञापन

8 of 8
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
वारंटी
नई इनोवा हाइक्रॉस 3 साल/100,000 किलोमीटर की वारंटी और 5 साल/220,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी, 3 साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस, आकर्षक फाइनेंसिंस स्कीम और हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल /160,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ टोयोटा एक्सपीरियंस प्रदान करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें