फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Fortuner Legender: टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x4 एमटी लॉन्च, जानें कीमत और नए वेरिएंट में क्या है खास

Wed, 05 Mar 2025 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Toyota (टोयोटा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Fortuner Legender (फॉर्च्यूनर लेजेंडर) का नया 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) वेरिएंट लॉन्च किया है।
विज्ञापन
1 of 7
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
Toyota (टोयोटा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Fortuner Legender (फॉर्च्यूनर लेजेंडर) का नया 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 46 लाख रुपये रखी गई है। यह नया वेरिएंट Toyota Fortuner 4X4 AT और Fortuner GR-S के बीच का विकल्प होगा। खास बात यह है कि यह लेजेंडर रेंज का पहला 4X4 वेरिएंट है, जिससे ऑफ-रोडिंग का मजा और भी बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
इंजन पावर
इसमें 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 420 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है और इसमें कंपनी की प्रोप्रायटरी 4X4 टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो इसे बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।
विज्ञापन

3 of 7
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
कितनी है साइज
Toyota Fortuner Legender की लंबाई 4,795 mm, चौड़ाई 1,855 mm और ऊंचाई 1,835 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,745 mm है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 209 mm है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चल सकती है।

4 of 7
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
डिजाइन और स्टाइलिंग में खास बदलाव
नया Fortuner Legender वेरिएंट स्टैंडर्ड Fortuner SUV से थोड़ा अलग दिखता है। इसमें ड्यूल-टोन कलर स्कीम, शार्प हेडलैंप DRLs, और नए बंपर डिजाइन के साथ कुछ और कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा, इसमें 20-इंच के बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एक दमदार और आकर्षक लुक देते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के अंदर का लुक भी बेहद प्रीमियम रखा गया है। इसमें ड्यूल-टोन इंटीरियर, लेदर सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, डिजिटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, और वायरलेस चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, फ्रंट रो में सक्शन-बेस्ड वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं, जिससे गर्मी में भी आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

Fortuner Legender में 11 प्रीमियम JBL स्पीकर, सबवूफर और एम्प्लीफायर दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक लवर्स को बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी यह एसयूवी काफी आगे है। इसमें 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
टोयोटा सेल्स और सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर वाधवा ने कहा कि नया MT वेरिएंट Fortuner Legender की अपील को और बढ़ाएगा और यह टोयोटा की ग्राहकों को शानदार और वर्सेटाइल एसयूवी देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें