Tork motors
Tork T6X का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है। यह आम इलेक्ट्रिक बाइक्स की तुलना में ज्यादा अच्छी नज़र आती है । बात फीचर्स की करें तो इसमें टीएफटी डिजिटल स्क्रीन, नेविगेशन, मोबाइल चार्जर, स्मार्टफोन ऐप सपॉर्ट, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, यूटिलिटी बॉक्स, जिओ फेंसिंग और एलईडी डीआरएल जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। बेहतर ब्रेकिंग के लिये इसके फ्रंट में 267 mm डिस्क और रियर में 220 mm डिस्क्र दिया गया है। बाइक एबीएस से भी लैस होगी।