फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tork Kratos: 26 जनवरी को लॉन्च हो रही है यह मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक, जानें रेंज और फीचर्स

Tue, 25 Jan 2022 06:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tork Motors (टोर्क मोटर्स) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kratos (क्रेटोस) की आधिकारिक लॉन्च तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
लगभग छह वर्षों तक डेवलप्मेंट में रहने के बाद, पुणे स्थित Tork Motors (टोर्क मोटर्स) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kratos (क्रेटोस) की आधिकारिक लॉन्च तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया कि Tork Kratos को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के महत्वपूर्ण दिन पर लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि Kratos के लिए बुकिंग आधिकारिक लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी मार्च के महीने के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। 

स्पीड और रेंज
इस इलेक्ट्रिक बाइक को पावर देने वाली एक 6kW (पीक पावर) DC एक्सियल फ्लक्स मोटर होगी, जो 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। इस बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। और यह फुल चार्जिंग में 100 किमी की दूरी तय करने का दावा करती है। 
विज्ञापन

2 of 4
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
बैटरी और चार्जिंग
Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक में IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा जो पानी के नुकसान से बचाव को सुनिश्चित करने के लिए एक एल्यूमीनियम अलॉय केसिंग में आएगा। Kratos फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगी जो सिर्फ एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा। 

दमदार फीचर्स
Kratos स्प्लिट सीट्स और LED लाइट्स के साथ पूरी तरह से नए बॉडीवर्क के साथ आएगी। इसके अलावा, बाइक में कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, जिसका नाम Tork Intuitive Response Operating System (TIROS) (टोर्क इंट्यूएटिव रिस्पांस ऑपरेटिंग सिस्टम) है। यह सिस्टम हर राइड के लिए डेटा को जमा करेगा और उसका विश्लेषण करेगा। यह रियल-टाइम बिजली की खपत, पावर मैनेजमेंट और रेंज पूर्वानुमान जैसे अहम कंपोनेंट्स पर नजर रखेगा। इसके अलावा, 4.3-इंच TFT स्क्रीन, एप और क्लाउड कनेक्टिविटी के साथ, जियो-फेंसिंग, नेविगेशन और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स से लैस होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
Tork T6X - फोटो : Tork Motors
लुक और डिजाइन
Tork Kratos को पहले T6X कोडनेम दिया गया था। इसे साल 2016 में जनता के लिए प्रदर्शित किया गया था और तब से यह बाइक रिसर्च और डेवल्पमेंट के दौर से गुजर रही है। इसे भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और इंजीनियर की गई मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया जा रहा है। क्रेटोस में एंगुलर मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा, टोर्क मोटर्स की आनेवाली इलेक्ट्रिक बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक और दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें अपने नए और रीडिजाइन किए गए ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Tork T6X - फोटो : For Reference Only
सालाना बिक्री लक्षय
Kratos लॉन्चिंग के बाद Revolt और Utravoilette जैसे प्रमुख ब्रांडों की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की सूची में शामिल हो जाएगी। हालांकि, बाइक भारतीय खरीदारों पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम होगी क्योंकि इसे एक ऐसे ब्रांड द्वारा विकसित किया गया है जिसके पास बहुत अधिक मोटरस्पोर्ट वंशावली है। बाइक का निर्माण महाराष्ट्र में पुणे के पास चाकन में कंपनी के प्लांट में किया जाएगा। टोर्क मोटर्स की योजना पहले तीन वर्षों के लिए हर साल लगभग 5,000 से 10,000 यूनिट्स बेचने की है।

अनुमानित कीमत
Tork Kratos की कीमत की बात करें तो, इसे 1.25 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ डेब्यू किया गया था। हालांकि, 2022 में इसकी कीमत में बदलाव होने की उम्मीद है और इसे लगभग 1.8 लाख से 2 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस ई-बाइक पर केंद्र और राज्य सरकारों से सब्सिडी भी मिलेगी, जिससे इसकी कीमत में थोड़ी कमी आनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें