फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Selling Tractors In July 2022: ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर, कौन सा ट्रैक्टर रहा नंबर-1

Tue, 30 Aug 2022 04:45 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईयर ऑन ईयर बेसिस पर ट्रैक्टर्स की सेल में भले ही कमी आई हो लेकिन मंथ ऑन मंथ बेसिस पर सेल्स में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अगर आप भी नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस खबर को देख लीजिये कि पिछले महीने किस कंपनी के कितने ट्रैक्ट्रर बिके?
विज्ञापन
1 of 3
महिंद्रा ट्रैक्टर - फोटो : Mahindra
देश में खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी अहम भूमिका निभाता है। इसी के चलते महिंद्रा स्वराज, एस्कॉर्ट, आइशर, सोनालिका, टेफे जैसी ट्रैक्टर कंपनियों की हर महीने बिक्री भी अच्छी होती है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर ट्रैक्टर्स की सेल में भले ही कमी आई हो लेकिन मंथ ऑन मंथ बेसिस पर सेल्स में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अगर आप भी नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस खबर को देख लीजिये कि पिछले महीने किस कंपनी के कितने ट्रैक्ट्रर बिके?

 
विज्ञापन

2 of 3
सोनालिका ट्रैक्टर - फोटो : sonalika tractors
पहले पायदान पर रही महिंद्रा
नंबर-1 पोजिशन पर महिंद्रा रही जिसने जुलाई 2022 में 14295 ट्रैक्टर बेचे। जून के मुकाबले ये आंकड़ा 8.37 फीसदी ज्यादा है। महिंद्रा के बाद महिंद्रा स्वराज का नंबर आता है जिसने पिछले महीने में कुल 10542 ट्रैक्टर बेचे। 7406 यूनिट की सेल के साथ तीसरे नंबर पर सोनालिका रही और चौथे नंबर पर आई टेफे ने कुल 6615 यूनिट सेल की। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर एस्कॉर्ट्स रही जिसने जुलाई 2022 में 6306 ट्रैक्टर बेचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जॉन डियर - फोटो : सोशल मीडिया
बाकी कंपनियां भी पीछे नहीं
जुलाई 2022 में टॉप सेलिंग लिस्ट में छठे नंबर पर जॉन डियर के ट्रैक्टर रहे। इस दौरान कंपनी ने 4473 ट्रैक्टर बेचे। इसके बाद नंबर-7 पर रही आयशर जिसने इसी अवधि में 3565 ट्रैक्टर बेचे। नंबर आठ पर रहने वाली सीएनएच इंडस्ट्रियल ने 2035 ट्रैक्टर बेचे। कुबोटा एग्रीकल्चरल ने जुलाई 2022 में 1382 यूनिट बेचीं तो टॉप-10 के आखिरी पायदान पर रही कैप्टन ट्रैक्टर्स जिसने 0.73 फीसदी की ग्रोथ के साथ 434 ट्रैक्टर बेचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें