फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 SUV: ये हैं अक्तूबर में बिकने वाली टॉप-10 एसयूवी, बिक्री सूची में बड़ा उलटफेर, नेक्सन फिर बनी सरताज

Fri, 04 Nov 2022 04:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
त्योहारी सीजन के दौरान बेची गई एसयूवी की संख्या के कारण अक्तूबर भारत में ज्यादातर कार निर्माताओं के लिए एक बेहद फायदेमंद महीना साबित हुआ। देश में बिकने वाले सभी बॉडी टाइप्स के वाहनों में SUV सेगमेंट की अब सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। इसलिए, इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल कार निर्माता की स्थिति को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। Tata Nexon (टाटा नेक्सन) एसयूवी की लोकप्रियता की बदौलत, इस समय टॉप पर पहुंचने की दौड़ टाटा मोटर्स और अन्य वाहन निर्माताओं के बीच है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अक्तूबर में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के रूप में उभरी है, जिसने अपनी सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी मारुति ब्रेजा से ये ताज वापस छीना है। यहां हम आपको बता रहे हैं अक्तूबर में भारत में बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी कारों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
Tata Nexon EV Jet Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
कुछ महीनों के लिए मारुति सुजुकी ब्रेजा के न्यू जेनरेशन मॉडल से अपनी टॉप पोजिशन छिन जाने के बाद, टाटा नेक्सन भारत में एसयूवी सेगमेंट में एक बार फिर लीडर बन गई है। Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले महीने Nexon एसयूवी की 13,767 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें पिछले साल अक्तूबर की तुलना में बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया। हालांकि, सितंबर की तुलना में संख्या थोड़ी कम है जब टाटा ने 14,518 यूनिट्स बेचीं। 
विज्ञापन

3 of 11
Hyundai Creta - फोटो : Agency (File Photo)
Hyundai Creta
ह्यूंदै की फ्लैगशिप एसयूवी Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) भारत में टॉप-5 एसयूवी में से एक पर बनी रहती है। बिक्री के मामले में इसकी निरंतरता ने इसे अक्तूबर में सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। कोरियाई कार निर्माता ने सितंबर में इसकी 12,866 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि पिछले महीने 11,880 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल अक्तूबर में ह्यूंदै ने इस साल के त्योहारी महीने में बेची गई क्रेटा की तुलना में लगभग आधी संख्या बेची थी। 

4 of 11
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
एसयूवी के बीच एक खास सेगमेंट में होने के बावजूद, बड़े और बेहतर मॉडलों की भीड़ में Tata Punch (टाटा पंच) अक्तबूर में भी अपने लिए एक खास जगह बनाने में कामयाब रही। लॉन्चिंग के एक साल बाद भी, टाटा पंच एसयूवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में से एक बना हुआ है। अक्तूबर में टाटा मोटर्स ने पंच की 10,982 यूनिट्स बेचीं। जबकि सितंबर में यह संख्या इससे भी ज्यादा 12,251 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन

5 of 11
2022 Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Brezza
अगस्त और सितंबर में नंबर एक स्थान पर पहुंचने वाली न्यू जेनरेशन ब्रेजा अक्तूबर की सूची में फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। त्योहारी महीने के दौरान मारुति ने ब्रेजा की 9,941 यूनिट्स डिलीवर की, जो पिछले महीने बेची गई 15,445 यूनिट्स से कम है। हालांकि, कम बिक्री के आंकड़े सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए लंबी वेटिंग पीरियड के कारण भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia
Kia Seltos
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) की फ्लैगशिप एसयूवी Kia Seltos (किआ सेल्टोस )भारत में इसका सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। क्रेटा की प्रतिद्वंद्वी सेल्टोस, अक्तूबर में बेची गई 9,777 यूनिट्स के साथ देश में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। किआ ने सितंबर में सेल्टोस की 11,000 यूनिट बेची थी। 
विज्ञापन

7 of 11
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
वेन्यू का न्यू जेनरेशन मॉडल मारुति की ब्रेजा को ह्यूंदै का जवाब है। लेकिन अक्तूबर के महीने में Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) एक स्थान फिसलकर छठे नंबर पर आ गई है। सितंबर में बेची गई 11,033 यूनिट्स के तुलना में ह्यूंदै ने अक्तूबर में वेन्यू की 9,585 यूनिट्स बेचीं।

8 of 11
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
कई नई पीढ़ी के मॉडल्स की लॉन्चिंग के बावजूद, एसयूवी सेगमेंट में Mahindra (महिंद्रा) की सबसे सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार अभी भी पुरानी बोलेरो है। कंपनी ने पिछले महीने Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) एसयूवी की 8,772 यूनिट्स बेचीं, जबकि सितंबर में इसकी 8,108 यूनिट्स बिकी थीं। 

9 of 11
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Grand Vitara
टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की सूची में लेटेस्ट एंट्री मारुति सुजुकी की नई एसयूवी Maruti Grand Vitara (मारुति ग्रैंड विटारा) है। सितंबर के आखिर में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा ने एक महीने में ही टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने अपनी इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की 8,052 यूनिट्स बेचीं, जो क्रेटा और सेल्टोस जैसी सेगमेंट की लोकप्रिय कारों को टक्कर दे रही है। 

10 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia India
Kia Sonet
Kia Sonet (किआ सोनेट) भारत में किआ का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। हालांकि, यह अपने कुछ प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों जैसे Nexon, Brezza और Venue से काफी पीछे है। किआ ने अक्तूबर में सोनेट एसयूवी की 7,614 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले महीने बेची गईं 9,291 यूनिट्स से कम है। 
विज्ञापन

11 of 11
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) एसयूवी अक्तूबर में भारत में बिकने वाली टॉप-10 एसयूवी की सूची में आखिरी पायदान पर रही। महिंद्रा ने पिछले महीने इस मॉडल की 7,438 यूनिट्स बेचीं, जिसमें स्कॉर्पियो-एन भी शामिल है। हालांकि, सितंबर की तुलना में बिक्री की संख्या कम है जब उसने एसयूवी की 9,536 यूनिट्स बेची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें