Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
फीचर हैं शानदार
नई थार को रोजमर्रा के लिए भी बेधड़क इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। वहीं इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, 8-तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइव सीट, LED टेललैंप्स, एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स सिस्टम, मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले, क्रूंज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ वॉय कमांड्स जैसे फीचर मिलते हैं।
वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल–होल्ड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रोल-केज, ईएसपी, रोल ओवर मिटिगेशन के साथ डुअल एयरबैग्स मिलते हैं।