Youxia X Electric Car
- फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिये मशहूर टेस्ला मोटर्स की विश्व प्रसिद्ध कार टेस्ला मॉडल एस का भी चीनी वर्जन तैयार है। चीनी कंपनी यूक्सिया ने रेंजर एक्स नाम से सेडान इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। जो दिखने में मॉडल एस जैसी है। रेंजर में लगी बैटरी 352 बीएचपी का पावर देती है, वहीं यह 5.6 सेकंड में 100 कि्मी की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंजर एक्स में वही टेक्नोलॉजी इसेतमाल की गई है, जो BMWi3 और टेस्ला मॉडल एस में दी गई है। एंटी लेवल टेस्ला एस में 352 बीएचपी की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, यह 5.2 सेकंड में 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 225 किमी प्रति घंटा है। वहीं रेंजर एक्स की कीमत 20,497 पाउंड है, जबकि टेस्ला एक्स की कीमत 45,800 पाउंड है।