फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360-Degree Parking Camera: भारत में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा फीचर के साथ आने वाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें

Sat, 21 Dec 2024 02:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉडर्न कारों में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिससे कार की सुरक्षा में इजाफा होता है। ऐसा ही एक फीचर है पार्किंग कैमरा। यहां हम आपको ऐसी पांच किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं जो 360-डिग्री कैमरा फीचर के साथ आती है।
विज्ञापन
1 of 6
Car Driving Tips - फोटो : iStock
मॉडर्न कारों में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिससे कार की सुरक्षा में इजाफा होता है। ऐसा ही एक फीचर है पार्किंग कैमरा। कारों में पार्किंग कैमरा वाहन का बेहतर दृश्य दिखाता है और सुरक्षा तो बढ़ाता ही है। साथ ही संकरी और तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करता है। कम बजट वाली मास मार्केट सेगमेंट कारों में रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर दिए जाते हैं। हालांकि आजकल कई वाहन निर्माता अपने कई मॉडल में 360-डिग्री कैमरा का फीचर भी दे रहे हैं। यहां हम आपको ऐसी पांच किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं जो 360-डिग्री कैमरा फीचर के साथ आती है।
विज्ञापन

2 of 6
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
निसान मैग्नाइट
360 डिग्री कैमरे वाली सबसे सस्ती कार Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) है। निसान मैग्नाइट एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसमें 360-डिग्री कैमरा का फीचर मिलता है। इसमें टेक्ना वेरिएंट से 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। निसान मैग्नाइट टेक्ना वेरिएंट की कीमत 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
टाटा अल्ट्रोज
Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार है। टाटा अल्ट्रोज अपने XZ Lux और XZ+ S Lux वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा देती है। टाटा अल्ट्रोज XZ Lux वेरिएंट की कीमत 8.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।

4 of 6
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी बलेनो
Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) मारुति सुजुकी की एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। यह फीचर अल्ट्रोज के अल्फा वेरिएंट में मिलता है। मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत 9.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Dzire 2024 - फोटो : Amar Sharma
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारतीय बाजार में नई अपडेटेड Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) सेडान लॉन्च की है। डिजायर अब 360-डिग्री कैमरा के साथ-साथ कई अन्य फीचर्स के साथ आती है। यह मारुति सुजुकी बलेनो जैसी ही यूनिट है। मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिजायर को सिंगल 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Toyota Glanza - फोटो : Toyota
टोयोटा ग्लैंजा
Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा) मारुति सुजुकी बलेनो के साथ अपनी आधारभूत संरचना साझा करती है। ग्लैंजा अपने V वेरिएंट में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा का फीचर देती है। टोयोटा ग्लैंजा की कीमत 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टोयोटा ग्लैंजा में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें