भारत में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर उन परिवारों के लिए जो आरामदायक और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाली कार की तलाश में हैं। बड़ी फैमिली के लिए यह कारें न सिर्फ ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट देती हैं, बल्कि लॉन्ग ड्राइव के लिए भी बेस्ट ऑप्शन होती हैं। अगर आप भी एक 7-सीटर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार रहेगा। यहां हम भारत में उपलब्ध कुछ बेहतरीन 7-सीटर कारों की कीमत, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
2 of 12
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय 7-सीटर एमपीवी में से एक है। यह कार अपने किफायती दाम, बेहतरीन माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। एर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 पीएस की पावर और 136.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स का विकल्प मिलता है।
माइलेज
पेट्रोल मैन्युअल 20.51 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल ऑटोमैटिक 20.30 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा करते हैं। वहीं, सीएनजी वेरिएंट में यह कार 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देती है, जिससे यह एक फ्यूल-इफिशिएंट ऑप्शन बनती है।
विज्ञापन
3 of 12
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और 4 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। एर्टिगा उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बजट में एक फैमिली फ्रेंडली 7-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं।
कीमत
मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत करीब साढ़ें 8 लाख से ज्यादा से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब 13 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
4 of 12
Kia Carens
- फोटो : Kia India
Kia Carens
Kia Carens (किआ कैरेंस) एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाली 7-सीटर एमपीवी है, जो अपने एडवांस फीचर्स और शानदार कंफर्ट के लिए जानी जाती है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पेट्रोल वेरिएंट 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि डीजल इंजन 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
माइलेज
माइलेज की बात करें तो किआ कैरेंस 16 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। जो डीजल इंजन में 21.3 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज तक का दावा करती है।
विज्ञापन
5 of 12
Kia Carens
- फोटो : Kia
फीचर्स
इसके इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, 6 एयरबैग्स, वेंटिलेटेड सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कैरेंस उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक मॉडर्न, टेक्नोलॉजी-लोडेड और सेफ्टी-पैक्ड 7-सीटर कार चाहते हैं।
कीमत
किआ कैरेंस एमपीवी की कीमत की बात करें तो यह करीब साढ़े 10 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब साढ़े 19 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
6 of 12
Toyota Innova HyCross MPV
- फोटो : Toyota
Toyota Innova Hycross
Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस) भारत में सबसे भरोसेमंद और लक्जरी 7-सीटर एमपीवी में से एक है। यह कार स्पेस, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस के मामले में काफी लोकप्रिय कारों में से एक है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन 174 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट 186 पीएस की पावर और 206 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से यह कार 23.24 किमी प्रति लीटर तक का बेहतरीन माइलेज देती है।
माइलेज
ARAI द्वारा टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का माइलेज 16.13 से 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 16.13 किलोमीटर प्रति लीटर है। हाइब्रिड वेरिएंट का माइलेज 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
7 of 12
Toyota Innova HyCross MPV
- फोटो : Toyota
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS सेफ्टी सिस्टम, 6 एयरबैग्स, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इनोवा हाईक्रॉस उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो प्रीमियम और भरोसेमंद 7-सीटर फैमिली कार चाहते हैं।
कीमत
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की कीमत की बात करें तो यह करीब 19 लाख रुपये से शुरू होती है, जो करीब 31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
8 of 12
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700
महिंद्रा XUV700 एक पावरफुल और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड एसयूवी है, जो 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। पेट्रोल इंजन 200 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 185 पीएस की पावर और 450 एनएम तक का टॉर्क जनरेट करता है।
माइलेज
माइलेज की बता करें तो Mahindra XUV700 पेट्रोल वेरिएंट 15 किमी प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट 17 किमी प्रति लीटर तक के माइलेज का वादा करती है।
9 of 12
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
फीचर्स
XUV700 का इंटीरियर भी शानदार है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस) और 7 एयरबैग्स जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक दमदार, फीचर-लोडेड और सेफ्टी-फोकस्ड 7-सीटर एसयूवी की तलाश में हैं।
कीमत
महिंद्रा XUV700 की शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब साढ़े 26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
10 of 12
Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
Tata Safari
Tata Safari (टाटा सफारी) भारत की सबसे प्रतिष्ठित एसयूवी में से एक है, जिसे दमदार बिल्ड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
माइलेज
टाटा सफारी एसयूवी के फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो यह 16 किमी प्रति लीटर तक के माइलेज का दावा करती है।
11 of 12
Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
फीचर्स
सफारी का इंटीरियर काफी प्रीमियम है, जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, ADAS सेफ्टी फीचर्स और 6 एयरबैग्स जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है जो सुरक्षित, स्टाइलिश और ऑफ-रोडिंग कैपेबल 7-सीटर SUV की तलाश में हैं।
कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 16लाख से थोड़ी ज्यादा है, जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब साढ़े 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
किसे खरीदना चाहिए?
भारत में 7-सीटर कारों का बाजार लगातार बढ़ रहा है, और ग्राहकों के पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। अगर आप बजट-फ्रेंडली और फ्यूल-इफिशिएंट कार चाहते हैं, तो मारुति अर्टिगा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपको स्टाइलिश और प्रीमियम एमपीवी चाहिए, तो किआ कैरेंस एक बेहतरीन ऑप्शन है। प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस सबसे मुफीद है। वहीं, महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट हैं, जो एक दमदार एसयूवी चाहते हैं। अपनी जरूरत, बजट और प्राथमिकता के अनुसार आप इनमें से अपने लिए सबसे बेस्ट 7-सीटर कार चुन सकते हैं।