भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार इस समय तेजी से बढ़ रहा है और नवरात्रि इसका सबसे अच्छा समय माना जा रहा है। सरकार की ओर से रोड टैक्स छूट और इनकम टैक्स बेनिफिट्स, लगातार बढ़ती फ्यूल की कीमतें और लोगों में ईको-फ्रेंडली गाड़ियों की जागरूकता ईवी की मांग को बढ़ा रही है।
सबसे अहम बात ये है कि नवरात्रि के दौरान कंपनियां खास फाइनेंस स्कीम और डिस्काउंट लेकर आती हैं, जिससे ईवी खरीदना और आसान हो जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं वो कौन-सी 7 इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं, जो इस त्योहारी सीजन में आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Japan Mobility Show 2025: जापान मोबिलिटी शो 2025 में धूम मचाने की तैयारी में होंडा, पेश करेगी ये वाहन