फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG SUV: त्योहारों में सीएनजी एसयूवी खरीदने की है योजना? ये हैं सात विकल्प, जानें देती हैं कितना माइलेज

Thu, 02 Oct 2025 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक ऐसी एसयूवी ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो और जिसका बोझ जेब पर भी ज्यादा न पड़े, तो यहां हम आपको बता रहे हैं 7 बढ़िया विकल्प। 
विज्ञापन
1 of 8
Tata Nexon - फोटो : Tata
पेट्रोल-डीजल के आसमान छूती कीमतों के बीच सीएनजी गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ी है। सीएनजी कारें पेट्रोल-डीजल की तुलना में माइलेज भी ज्यादा देती हैं। इस वजह से भी यह खरीदारों की पसंद बन गईं। खासकर एसयूवी सेगमेंट में अब कई कंपनियां फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ऑप्शन दे रही हैं। अगर आप एक ऐसी एसयूवी ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो और जिसका बोझ जेब पर भी ज्यादा न पड़े, तो यहां हम आपको बता रहे हैं 7 बढ़िया विकल्प। 

यह भी पढ़ें - EV: इस नवरात्रि इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सही मौका! ये सात मॉडल हैं सबसे बढ़िया विकल्प 
विज्ञापन

2 of 8
Maruti Suzuki Victoris - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Victoris
मारुति के एसयूवी पोर्टफोलियो में सबसे नया नाम है Victoris (विक्टोरिस), जो सीएनजीऑप्शन के साथ LXi, VXi और ZXi वेरिएंट्स में आती है। इसमें वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है जो Grand Vitara और Toyota Hyryder में मिलता है। इसकी खासियत है 27.07 किमी/किलो का बेस्ट-इन-क्लास माइलेज और 55-लीटर का अंडरबॉडी सीएनजी टैंक, जिससे बूट और केबिन स्पेस बिल्कुल प्रभावित नहीं होता।

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा 
विज्ञापन

3 of 8
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
बहुत लोकप्रिय Maruti Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा) भी अब फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ आती है। LXi, VXi और ZXi वेरिएंट्स में मिलने वाली इस एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन है, जो 88 bhp की पावर देता है और 25.51 किमी/किलो का माइलेज। इसमें भी 55-लीटर का सीएनजी टैंक है, जो इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का भरोसेमंद और प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाता है।

यह भी पढ़ें - Hatchback Cars: जीएसटी रेट घटने से सस्ती हुईं गाड़ियां, अब ₹5 लाख से कम में मिलेंगी ये पांच कारें

4 of 8
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Nexon (नेक्सन) भारत की पहली टर्बोचार्ज्ड सीएनजी एसयूवी है। इसमें टाटा मोटर्स की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 60-लीटर टैंक होने के बावजूद बूट स्पेस अच्छा मिलता है। 1.2-लीटर टर्बो इंजन 100 bhp पावर और 170 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 24 किमी/किलो है और इसमें खासियत यह भी है कि गाड़ी सीधे सीएनजी मोड में स्टार्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल
विज्ञापन

5 of 8
Toyota Urban Cruiser Taisor Limited Edition - फोटो : Toyota
Toyota Urban Cruiser Taisor
टोयोटा की Urban Cruiser Taisor (अर्बन क्रूजर टैसर) सिर्फ एंट्री-लेवल E वेरिएंट में सीएनजी ऑप्शन देती है। यह Maruti Fronx पर आधारित है और इसमें 1.2-लीटर इंजन है, जो 77.5 bhp पावर और 98.5 Nm टॉर्क बनाता है। इसका माइलेज 28.51 किमी/किलो है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसमें 55-लीटर टैंक और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 
विज्ञापन

6 of 8
Maruti Suzuki Fronx SUV - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Fronx (मारुति फ्रॉन्क्स) में सीएनजी वर्जन Sigma और Delta वेरिएंट्स में मिलता है। इसका इंजन और माइलेज Taisor जैसा ही है - 77.5 bhp पावर और 28.51 किमी/किलो माइलेज। फर्क सिर्फ इतना है कि Delta वेरिएंट ज्यादा फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है।

यह भी पढ़ें - Top 5 Neo Retro Bikes: इस दिवाली खरीदें स्टाइलिश नियो-रेट्रो बाइक, जानें कौन से हैं दमदार विकल्प
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
Hyundai Exter
ह्यूंदै की सबसे किफायती एसयूवी Exter (एक्सटर) भी सीएनजी के साथ आती है। इसमें सिंगल और ट्विन-सिलेंडर दोनों सेटअप मिलते हैं, जिनकी कैपेसिटी 60-लीटर है। 1.2-लीटर इंजन 69 bhp पावर और 95.2 Nm टॉर्क देता है। यह EX, S, S+ और SX वेरिएंट्स में उपलब्ध है और 27.1 किमी/किलो का माइलेज देती है।

यह भी पढ़ें - River Indie Gen 3: रिवर ने लॉन्च किया नया इंडी जेन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन

8 of 8
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
Tata Punch (टाटा पंच) भारत की सबसे सस्ती एसयूवी है जो सीएनजी के विकल्प के साथ आती है। इसमें भी टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बूट स्पेस बेहतर मिलता है। इसका 1.2-लीटर इंजन 74 bhp पावर और 103 Nm टॉर्क जनरेट करता है। Punch CNG Pure, Adventure, Adventure+ और Accomplished+ वेरिएंट्स में मिलती है और इसमें सनरूफ का ऑप्शन भी है। इसका ARAI माइलेज 26.99 किमी/किलो है। 

यह भी पढ़ें - TVS Motosoul 5.0: गोवा में इन तारीखों को होगा टीवीएस का मोटरसाइक्लिंग फेस्टिवल, जानें कैसे करें रजिस्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें