कारें अब सिर्फ लग्जरी उत्पाद नहीं रह गई हैं। बल्कि यह मध्यवर्गीय आकांक्षाओं की पूरा करने का उत्पाद बन गई हैं, जो कई लोगों के लिए एक जरूरत भी है। पिछले कुछ वर्षों में, वाहन निर्माताओं ने पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या में उछाल देखा है और इन ग्राहकों में से एक बड़ा हिस्सा युवा लोग हैं। जब कोई पहली बार कार खरीदने वाला व्यक्ति कोई वाहन खरीदता है, तो वह कई कारकों पर विचार करता है। जो उत्पाद को वैल्यू फॉर मनी (पैसे के हिसाब से मूल्यवान) बनाते हैं। वैल्यू-फॉर-मनी (वीएफएम) कार चुनते समय, आप लागत, गुणवत्ता, बिक्री के बाद सर्विस और रीसेल वैल्यू (पुनः बिक्री मूल्य) जैसे कारकों पर विचार कर सकते हैं। यहां हम आपको टॉप-5 वैल्यू-फॉर-मनी कारें बता रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
2 of 8
R to L, Hisashi Takeuchi, MD & CEO and Partho Banerjee, SEO, with New Maruti Suzuki Dzire 2024
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
Maruti Suzuki Dzire
भारत में सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक, Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) को हाल ही में अपडेट किया गया था। नए अपडेट के साथ, चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी डिजायर 2024 में भारत में प्रमुख लॉन्च में से एक थी। पूरी तरह से नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ, जो पहले की तुलना में बहुत ज्यादा आकर्षक है, सब कॉम्पैक्ट सेडान में नए 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन की शुरुआत भी देखी गई, जो चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी स्विफ्ट में शुरू हुई थी। नई स्विफ्ट के साथ कई कंपोनेंट्स को साझा करने के बावजूद, नई पीढ़ी की डिजायर कंपनी के हैचबैक मॉडल से काफी अलग है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नई डिजायर 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट रेटिंग हासिल करने वाली मारुति सुजुकी की पहली कार बन गई है। नई डिजायर में पेश की गई कुछ प्रमुख फीचर्स में सिंगल-पैन सनरूफ, नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, छह एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। यह पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी दोनों बाय-फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पांच-स्पीड एएमटी यूनिट शामिल हैं।
4 of 8
2024 Honda Amaze
- फोटो : Honda
Honda Amaze
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में एक और लोकप्रिय मॉडल है Honda Amaze (होंडा अमेज)। इसे भी 2024 में अपडेट किया गया था। डिजायर की तरह ही, होंडा अमेज को भी एक जेनरेशनल अपडेट मिला है। क्योंकि जापानी कार निर्माता ने भारत में सब-कॉम्पैक्ट सेडान की तीसरी पीढ़ी का संस्करण लॉन्च किया। नई अमेज कई डिजाइन बदलावों के साथ आई है जो होंडा सिटी की तरह दिखती है। केबिन के अंदर भी, इसे ढेर सारे अपडेट मिले।
विज्ञापन
5 of 8
2024 Honda Amaze
- फोटो : PTI
नई अमेज के केबिन में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर मिलता है, जबकि अन्य फीचर्स में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट टेक्नोलॉजी वाला ADAS सूट शामिल है। इसमें छह एयरबैग, एक रियरव्यू कैमरा और एक लेनवॉच कैमरा है। सेडान को पावर देने वाला वही 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT यूनिट जैसे ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन
6 of 8
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) भारत में सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक है। जो देश में दशकों से कारोबार कर रही है। चौथी पीढ़ी का मॉडल 2024 में लॉन्च किया गया था और यह एक नए डिजाइन, कई तरह के फीचर्स और पूरी तरह से अपग्रेड किए गए इंजन के साथ आता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट में अब चार-सिलेंडर पेट्रोल मोटर के बजाय तीन-सिलेंडर इंजन मिलता है। स्विफ्ट में CNG पावरट्रेन भी मिलता है।
विज्ञापन
7 of 8
Tata Punch SUV
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch
Tata Punch (टाटा पंच) एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो भारत में लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद काफी लोकप्रिय हो गई है। पंच पेट्रोल, पेट्रोल-सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। अगर आप एक वैल्यू-फॉर-मनी कार की तलाश में हैं जो ढेरों फीचर्स से भरपूर हो, शहर और हाईवे के लिए बढ़िया परफॉरमेंस दे और जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो, तो पेट्रोल से चलने वाली टाटा पंच आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।
Hyundai Exter
Hyundai Exter (ह्यूंदै एक्सटर) एसयूवी ने भारत में लॉन्च होने के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स हैं। इस एसयूवी में कई सारे फीचर्स और कई पावरट्रेन विकल्प हैं। एक्सटर अब देश में ह्यूंदै की सबसे छोटी और सबसे किफायती एसयूवी है। ह्यूंदै एक्सटर में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में सीएनजी का भी ऑप्शन है। एसयूवी का पेट्रोल वर्जन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एएमटी के ऑप्शन के साथ आता है। जबकि सीएनजी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्टर्स से भी मिलते हैं।