फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving in Fog Tips: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, परिवार के साथ सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sat, 04 Jan 2025 03:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में छाये घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे की वजह से सड़क पर देख पाना मुश्किल हो गया है। यहां हम आपको कोहरे में सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
Fog Driving Tips - फोटो : Amar Ujala
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में छाये घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे की वजह से सड़क पर देख पाना मुश्किल हो गया है। साथ ही भीषण ठंड में ड्राइविंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर कोहरे में गाड़ी चलाना किसी खतरनाक अनुभव से कम नहीं। कोहरे में विजिबिलिटी (दृश्यता) का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में ड्राइविंग में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे हालात में अगर घर से बाहर निकलना बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी ड्राइविंग करनी चाहिए। यहां हम आपको कोहरे में सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
स्पीड कम रखें
सड़क पर अगर कोहरा बहुत ज्यादा है तो धैर्य बनाएं रहें। अपने वाहन को धीमी रफ्तार पर ही चलाएं। अपने और अपने सामने चलने वाली कार के बीच अच्छी-खासी जगह छोड़कर चलें। इससे आप कोहरे की स्थिति में आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सड़क चिह्नों का इस्तेमाल करें
अगर आप आगे की सड़क नहीं देख सकते हैं, तो सड़क पर बने रहने के लिए सड़क के दाहिने किनारे या चित्रित सड़क चिह्नों का इस्तेमाल एक गाइड के रूप में करें। 

4 of 8
हाईवे पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
हाई-बीम लाइट के इस्तेमाल से बचें
हाई बीम सिर्फ कोहरे को प्रतिबिंबित करेगा और सड़क पर देखने में कठिनाई पैदा करेगा। इसके अलावा हाई-बीम लाइटें भी उनके सामने पानी की बूंदों को प्रतिबिंबित करती हैं। और इसकी वजह से, एक चकाचौंध पैदा करती हैं जिससे आपके सामने क्या है यह देखना बहुत मुश्किल हो जाता है। फॉग में कम विजिबिलिटी की स्थिति में वाहन चलाते समय, लो-बीम लाइट ज्यादा असरदार होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर अतिरिक्त सावधानी बरतें
इस तथ्य के बावजूद कि ड्राइविंग पर हमेशा निरंतर ध्यान देने की जरूरत होती है। जब आपके वाहन के चारों ओर अंधाधुंध कोहरा हो तो सतर्क रहना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ड्राइविंग के दौरान पूरा ध्यान सड़क पर होना चाहिए। आपका ध्यान बंटे नहीं इसके लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, और कार के अंदर तेज म्यूजिक से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
Car Windsheid Fog - फोटो : Freepik
अपनी विंडस्क्रीन और खिड़कियां साफ रखें
कार की खिड़कियों और विंडस्क्रीन पर भांप जमने से, सड़क पर कुछ भी देखने बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन्हें बार-बार साफ करना जरूरी होता है। आपको अपने पास एक कपड़ा रखना चाहिए ताकि आप उन्हें बार-बार रगड़ सकें। आप कार के हीटर का इस्तेमाल करके अपने वाहन के अंदर जमने वाले भांप को भी कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
घना कोहरा - फोटो : संवाद
घने कोहरे में, वाहन को खड़ी कर दें
कोहरे में वाहन चलाते समय सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। यदि परिस्थितियाँ बहुत खतरनाक हैं, तो वाहन को सड़क से कहीं सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दें और कोहरा छंटने का इंतजार करना सबसे अच्छा हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आपकी कार की हैजार्ड लाइटें चालू हैं ताकि सड़क पर चलने वाली अन्य कारें आपको देख सकें और सुरक्षित तरीके से आपके बगल से निकल सकें। 
विज्ञापन

8 of 8
Fog Car - फोटो : AdobeStock
रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं 
निजी वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर और व्यवसायिक वाहनों में आगे सफेद व पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाना अनिवार्य है। बहुत जरूरी न हो तो कोहरे में यात्रा करने से बचें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें