फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही देश की सड़कों पर धमाल मचाएंगी ये 5 SUV, लुक और स्टाइल पर आप भी हो जाएंगे फिदा

Thu, 26 Mar 2020 03:13 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Kia Concept Cars - फोटो : PTI
2020 शुरू होते ही कई गाड़ियां लॉन्च हुईं, जो बाजार में धूम मचा रही हैं। ह्यूंदै ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी नेक्सट जेनरेशन क्रेटा लॉन्च की। मारुति सुजुकी ने 2020 Vitara Brezza facelift को उतारा। वहीं टाटा ने ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ अपनी हैरियर एसयूवी को अपडेट किया है। यही नहीं अभी कुछ और गाड़ियां भी लॉन्च होने वाली हैं। जानिए कुछ ऐसी ही गाड़ियों के बारे में जो 2020 के आखिरी तक धमाल मचा सकती हैं...

 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Gravitas - फोटो : Social Media

Tata Gravitas

टाटा मोटर्स की Tata Gravitas प्रमुख लॉन्चिंग कारों में से एक है। यह कार टाटा हैरियर का 7-सीटों वाला संस्करण है। कार के बाहरी डिजाइन के मामले में दोनों एसयूवी से मिलता-जुलता है। इस कार की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। ग्रेविटास की लॉन्च की तारीख इस साल जून या जुलाई के आसपास होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra Thar BS6 - फोटो : Social Media

Mahindra Thar

ऑफरोडर महिंद्रा थार युवाओं की पसंदीदा कारों में से एक है। लेकिन अब इसका बाजार में नया अपडेटेड वर्जन आने वाला है। हालांकि पहले अफवाह थी कि अप्रैल 2020 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इसकी तारीख बढ़ा दी गई है। जिसे अब मई या जून 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। 

4 of 6
MG Gloster 2020 - फोटो : Social Media

MG Gloster

एमजी मोटर इंडिया ने ग्लॉस्टर एसयूवी कार को ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया था। जानकारी के मुताबिक अब इस कार को जून 2020 तक आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि इस कार की कीमत टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर के अनुसार तय की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
MG Hector - फोटो : Social Media

MG Hector Plus

Gloster के अलावा एमजी मोटर इंडिया Hector Plus SUV भी लॉन्च करेगी। इस कार को भी 2020 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था।  इस कार में तीन लाइनों में 6 और 7-सीटर दोनों में लॉन्च किया जाएगा। कार को 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Social Media

Kia Sonet

Kia ने पहले ही अगस्त 2019 में सेल्टोस लॉन्च की थी। जिसने बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं अब दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी सोनेट के साथ बाजार पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में भी इसका खुलासा किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस गाड़ी की कीमत 7 लाख से 9.5 लाख रुपये तक होगी। इसे इस साल अगस्त तक बाजार में उतारा जा सकता है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें