साल 2022 के आखिरी महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री में मिले-जुले परिणाम देखने को मिले। जहां कुछ ब्रांडों ने साल-दर-साल सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि कुछ कंपनियों ने, नए लॉन्च के बावजूद दिसंबर 2022 में बिक्री में गिरावट दर्ज की। यहां हम आपको दिसंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 दोपहिया ब्रांड के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बिक्री संख्या कितनी रही, कौन से वाहन सबसे ज्यादा बिके और कंपनी की साल-दर-साल ग्रोथ कितना रही।
विज्ञापन
2 of 11
Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero MotoCorp
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) दिसंबर 2022 के बिक्री चार्ट में सबसे आगे है, जिसने 3,81,365 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसकी तुलना में हीरो मोटोक्रॉप ने दिसंबर 2021 में 3,74,485 यूनिट्स की बिक्री की।
विज्ञापन
3 of 11
Hero Pleasure Plus Xtec
- फोटो : Hero Motocorp
दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया निर्माता के लिए, Splendor (स्प्लेंडर) सबसे ज्यादा बिकने वाला बना हुआ है, इसके बाद HF Delux (एचएफ डीलक्स) है, दोनों मॉडल व्यक्तिगत रूप से साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज कर रहे हैं। स्कूटर सेगमेंट में Hero Pleasure (हीरो प्लेजर) दोपहिया निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद है।
4 of 11
Honda Activa H-Smart
- फोटो : Honda Motorcycle
Honda
दिसंबर 2022 में 2,33,151 यूनिट्स की बिक्री के साथ Honda (होंडा) दूसरे नंबर पर आ गई। इसके उलट, होंडा ने दिसंबर 2021 में 2,10,638 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले दिसंबर में 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
होंडा के लिए, Activa (एक्टिवा) अभी भी सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और Honda Activa H-Smart (होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट) के लॉन्च के साथ, जापानी दोपहिया निर्माता बिक्री संख्या में और बढ़ोतरी करना चाह रही है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में, CB Shine (सीबी शाइन) दिसंबर 2022 में होंडा की बेस्ट-सेलर है।
विज्ञापन
6 of 11
TVS Jupiter ZX
- फोटो : TVS Motor Company
TVS
दिसंबर 2022 में भारत में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया ब्रांड होसुर स्थित TVS (टीवीएस) है। कंपनी ने दिसंबर 2022 में 1,61,369 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2021 में 1,46,763 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
7 of 11
2022 TVS Raider
- फोटो : TVS Motor Company
TVS Jupiter दिसंबर 2022 में टीवीएस का सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद है। इसके बाद TVS Raider (टीवीएस राइडर) है, जिसने दिसंबर 2022 में 140 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है।
8 of 11
Bajaj Pulsar NS 125
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj
Bajaj (बजाज) दिसंबर 2022 की बिक्री में चौथे स्थान पर रही। कंपनी ने 1.6 प्रतिशत की नकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 1,25,525 यूनिट्स बेचीं। इसकी तुलना में बजाज ने दिसंबर 2021 में 1,27,593 यूनिट्स की बिक्री की।
9 of 11
Bajaj Platina
- फोटो : Bajaj Auto
बजाज के लिए, Pulsar 125 (पल्सर 125) बाइक बिक्री का नेतृत्व करती है, इसके बाद Platina (प्लैटिना) और Pulsar 150 (पल्सर 150) का नंबर आता है। बजाज के पोर्टफोलियो में, Chetak EV (चेतक ईवी) ने सबसे ज्यादा 346 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि यह कंपनी का एकमात्र ईवी है।
10 of 11
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield
दिसंबर 2022 में पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया ब्रांड Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) था, जिसने 59,821 यूनिट्स बेचीं। लेकिन दिसंबर में कंपनी ने 8.2 प्रतिशत की नकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की। रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2021 में 65,194 यूनिट्स बेचीं थी।
चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता के लिए, Classic 350 (क्लासिक 350) बेस्ट-सेलर बनी हुई है, इसके बाद Hunter 350 (हंटर 350) का नंबर है। भारत में Super Meteor 350 के लॉन्च के साथ, रॉयल एनफील्ड भारत में और विश्व स्तर पर अपनी बाजार हिस्सेदारी का और विस्तार करना चाह रही है।