Tata Punch SUV
- फोटो : Tata Motors
टाटा पंच
अगर आप एक कॉम्पैक्ट और बजट फ्रेंडली एसयूवी चाहते हैं, तो टाटा पंच एक शानदार विकल्प है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। पंच को GNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है, जो इसे छोटे परिवारों के लिए और भी भरोसेमंद बनाती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (87 bhp और 115 Nm) के अलावा CNG वर्जन (72 bhp और 103 Nm) भी मिलता है। साल 2024 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही थी।
यह भी पढ़ें - EV Charging: केरल में अब रात में ईवी चार्ज करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बनाए नए नियम