फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 SUV: जून में भारत में बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी, इन दो कंपनियों का दबदबा है बरकरार

Sat, 09 Jul 2022 07:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कार बाजार में हाल के दिनों एसयूवी सेगमेंट में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। यहां हम आपको जून के महीने में भारत में बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
भारतीय कार बाजार में हाल के दिनों एसयूवी सेगमेंट में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। यह भारतीय खरीदारों द्वारा पसंद किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय बॉडी टॉइप में से एक है। इस सेगमेंट में मुकाबला तेज होता जा रहा है, टाटा मोटर्स और ह्यूंदै मोटर जैसे कार निर्माता इस समय में अपने प्रमुख उत्पादों के साथ इस सेगमेंट में सबसे आगे हैं। पिछले महीने के बिक्री आंकड़ों के अनुसार, भारत में बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी में से दोनों कार निर्माताओं के कम से कम दो मॉडल थे। किआ इंडिया बिक्री के मामले में देश में एसयूवी निर्माताओं में तीसरे स्थान पर है। यहां हम आपको जून के महीने में भारत में बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Nexon Dark Range - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
टाटा मोटर की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) पिछले कुछ महीनों से भारत में एसयूवी की दौड़ में सबसे आगे है। इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार में भी काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने जून में नेक्सन एसयूवी की 14,295 यूनिट्स की बिक्री की। इसके पिछले महीने यानी मई में टाटा ने नेक्सन की 14,614 यूनिट बेची थी। नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू के हालिया लॉन्च के साथ आने वाले दिनों में एसयूवी को और कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। टोयोटा मोटर भी जल्द ही नई पीढ़ी के अर्बन क्रूजर एसयूवी को लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
Hyundai Creta
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) पिछले कुछ वर्षों में ह्यूंदै मोटर का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। 2020 में ऑटो एक्सपो के दौरान नई पीढ़ी के मॉडल के लॉन्च के बाद से, क्रेटा की बिक्री में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद पुरानी पीढ़ी के मॉडल की बिक्री पर ग्रहण लग गया। जून में Hyundai ने एसयूवी की 13,790 यूनिट्स बेचीं। ज्यादा मांग के कारण लंबे वेटिंग पीरियड के बावजूद क्रेटा की लोकप्रियता बरकरार है। हालांकि, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर और मारुति विटारा कॉम्पैक्ट एसयूवी के आगामी लॉन्च के साथ, क्रेटा आगे कुछ कठिन राह पर हो सकती है। 

4 of 6
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
टाटा मोटर्स की सबसे छोटी एसयूवी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Tata Punch (टाटा पंच) एसयूवी ने लॉन्च के बाद से शुरुआती महीनों में अपनी काबिलियत साबित की है और एक बार फिर से बिक्री में तेजी आई है। टाटा ने पिछले महीने पंच एसयूवी की 10,414 यूनिट बेचीं। Citroen 20 जुलाई को SUV-स्टाइल हैचबैक लॉन्च करेगी तो टाटा पंच को C3 में एक नया प्रतिद्वंद्वी मिलने की संभावना है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Amar ujala
Hyundai Venue
ह्यूंदै मोटर ने सब-कॉम्पैक्ट कैटेगरी में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने की कोशिश में Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है। नए फीचर्स से लैस, नई वेन्यू से आने वाले दिनों में इसकी बिक्री को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, जून में बिक्री के मामले में पुराना मॉडल ज्यादा खराब नहीं रहा। ह्यूंदै ने पिछले महीने Venue की 10,321 यूनिट्स की बिक्री की थी। नेक्सन की तरह, नई वेन्यू नए लॉन्च किए गए मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ प्रतिद्वंद्विता को तेज करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia Seltos - फोटो : Kia
Kia Seltos
टॉप-5 एसयूवी की बिक्री सूची में पांचवीं एसयूवी फिर से एक कोरियाई कार निर्माता की है। किआ की प्रमुख कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Seltos (किआ सेल्टोस) सेगमेंट में खरीदारों के बीच एक पसंदीदा कार बनी हुई है। किआ ने पिछले महीने सेल्टोस की 8,388 यूनिट बेचीं। जबकि पिछले साल इसी महीने में 8,549 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें