फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safe Bikes: स्टाइल के साथ दमदार सेफ्टी! ड्यूल-चैनल ABS के साथ आती हैं ये पांच बाइक्स, कीमत बस 1.5 लाख

Thu, 10 Jul 2025 02:00 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Dual Channel ABS Bikes Under 1.5 Lakh: अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और स्टाइल के साथ सेफ्टी भी चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बता रहे हैं पांच सबसे सस्ती ड्यूल-चैनल ABS वाली स्पोर्टी बाइक्स के बारे में जो 1.5 लाख रुपये के बजट में मिल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन बाइक्स में मिलता है डुअल चैनल एबीएस - फोटो : TVS Motor Company
केंद्र सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से सभी टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य होगा। यह कदम सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ऐसे में अगर आप अभी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ड्यूल-चैनल ABS वाली बाइक एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकती है।

हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी स्पोर्टी बाइक्स जो न सिर्फ दिखने में शानदार हैं बल्कि ड्यूल-चैनल ABS जैसी बेहतरीन सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस हैं और 1.5 लाख रुपये से कम के बजट में मिल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
2025 TVS Apache RTR 200 4V - फोटो : TVS Motor Company
TVS Apache RTR 200 4V
इस बाइक में 197.75cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो तीन राइडिंग मोड्स में आता है – स्पोर्ट (20.5 bhp), अर्बन/रेन (17 bhp)। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रैश अलर्ट, कॉल/SMS अलर्ट और रेस टेलीमेट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत ₹1.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Pulsar N250 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N250
पल्सर N250 सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में गिनी जाती है। इसमें 249.07cc का इंजन मिलता है जो 24.1 bhp और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें रोड, रेन और ऑफ-रोड ABS मोड्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्लिपर क्लच और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

4 of 6
Hero Xtreme 160R 4V - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R 4V
163.2cc के ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ ये बाइक 16.6 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क देती है। ये इस सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और दो ड्रैग मोड्स मिलते हैं। इसमें KYB यूएसडी फोर्क्स और एलसीडी डिजिटल कंसोल दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Pulsar N160 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N160
इस बाइक में 160.3cc का इंजन दिया गया है जो 17 bhp और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह नई जनरेशन की बाइक है जो USB चार्जिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर इंडिकेटर और फ्यूल इकोनॉमी रीडआउट जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TVS Apache RTR 180 - फोटो : TVS Motors
TVS अपाचे RTR 180
177.4cc के इंजन के साथ आने वाली यह बाइक मल्टीपल राइड मोड्स – स्पोर्ट और अर्बन/रेन के साथ आती है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे फ्यूल स्टेशन, अस्पताल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों की जानकारी, कॉल/SMS अलर्ट और क्रैश अलर्ट शामिल हैं। यह पर्ल व्हाइट और ग्लॉस ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें