फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biking: तो इसीलिए बाइक के दीवाने होते हैं लोग! जानिए बाइक चलाने के पांच बेहतरीन फायदे

Tue, 08 Jul 2025 07:47 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why People Love Bikes: आज भी कार अफोर्ड करने वाले कई लोग बाइक जरूर रखते हैं। लोग बाइक केवल इसलिए नहीं चलाते क्योंकि उसे खरीदना सस्ता होता है, बल्कि बाइक आपको कई ऐसे अनुभव देती है जो कार नहीं दे सकती। जानिए 5 ऐसी वजहें जो बाइक को एक कार से भी खास बना देती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जान लीजिए बाइक रखने के फायदे - फोटो : Kawasaki
जब कोई पहली बार मोटरसाइकिल की सवारी करता है, तो वह सिर्फ गंतव्य तक नहीं पहुंचता, बल्कि वह आजादी, रोमांच और अपनी बाइक से एक खास जुड़ाव का भी अनुभव करता है। इंजन की गड़गड़ाहट, हवा का स्पर्श, और सड़कों से जुड़ाव, यह सब मिलकर मोटरसाइकिल की सवारी को बेहद खास बनाते हैं। आइए जानते हैं मोटरसाइकिल की 5 ऐसी खुबियों के बारे में जिनकी वजह से लोग इनसे दिल लगा बैठते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आजादी का असली एहसास - फोटो : Kawasaki
आजादी का असली एहसास
कई लोगों को बाइक चलाना आजादी का अहसास कराता है। चाहे शहर के किसी डेस्टिनेशन में पहुंचना हो या किसी एडवेंचर राइड पर निकलना हो, बाइक के साथ आप कहीं भी आसानी से पहुंच सकते हैं। इससे ट्रांसपोर्टेशन के दूसरे माध्यमों पर आपकी निर्भरता भी कम हो जाती है। बाइक चलाना रोमांच का अलग अनुभव देता है।
विज्ञापन

3 of 6
न ट्रैफिक का टेंशन, न पार्किंग का झंझट - फोटो : Kawasaki
न ट्रैफिक का टेंशन, न पार्किंग का झंझट
बाइक तंग रास्तों और ट्रैफिक में भी आसानी से निकल जाती है। शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर समय बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका यही है। इसके अलावा बाइक को कहीं पार्क करना भी आसान है। बाइक न सिर्फ सड़क पर बल्कि घर में भी कम जगह घेरती है। छोटे शहरों, अपार्टमेंट्स या सिंगल पार्किंग वाली जगहों पर बाइक को रखना आसान होता है। इसी वजह से बैचलर्स की पहली पसंद बाइक ही होती है।

4 of 6
जेब पर नहीं बढ़ाती बोझ - फोटो : Royal Enfield
जेब पर नहीं बढ़ाती बोझ
कार की तुलना में बाइक खरीदना और उसे चलाना काफी सस्ता होता है। बाइक में पेट्रोल का खर्च भी काफी कम आता है। आखिर कम खर्च में ज्यादा मजा किसे पसंद नही? कई बाइक्स 55-60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती हैं। चाहे ऑफिस जाना हो या वीकेंड ट्रिप पर, बाइक बचत के साथ-साथ आपको सफर का भी पूरा आनंद देती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
बाइकर्स की अपनी दुनिया - फोटो : अमर उजाला
बाइकर्स की अपनी दुनिया
आपने अक्सर बाइकर्स को वीकेंड राइड में शामिल होते हुए देखा होगा। दिल्ली, नोएडा, बंगलूरू समेत कई छोटे-बड़े शहरों में बाइकर्स ग्रुप चलते हैं। बाइकर ग्रुप में शामिल होने से एक कम्यूनिटी की फिलिंग आती है। जो आपकी बाइक से साथ-साथ कम्यूनिटी के दूसरे लोगों से भी आपका संबंध मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda CB1000 Hornet SP - फोटो : HMSI
माइंडफुलनेस का नया तरीका
अगर आप डिप्रेशन फील कर रहे हों या खाली समय में अकेला महसूस कर रहे हों और आपके पास बाइक है, तो आप इन दोनों परेशानियों से को दूर भगा सकते हैं। कई जानकार दावा करते हैं कि हरियाली भरी शांत सड़क पर बाइक की कुछ मिनट की राइड आपके मन को शांति देती है और टेंशन को दूर भगा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें