Suzuki Burgman Street BS6
- फोटो : Suzuki Motor
Suzuki Burgman Street
ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 84,600 रुपये है। नए ब्लूटूथ इनेबल डिजिटल कंसोल के अलावा ग्लोव बृक्स, मोबाइल फोन चार्जर और इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट और किल स्विच का फीचर मिलेगा। इसमें सुजुकी राइड कनेक्ट का भी फीचर मिलेगा। Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC बीएस6 इंजन दिया गया है, जो 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT से लैस है। Suzuki Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।