फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या Honda H’ness CB350 को टक्कर दे पाएगी Royal Enfield Meteor 350, पढ़ें दोनों का डिटेल कंपैरिजन

Wed, 07 Oct 2020 02:36 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Honda H’Ness CB350 vs Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Amar Ujala
रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए होंडा ने अपनी H’ness CB350 लॉन्च कर दी है। हालांकि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और बुलेट 350 के मुकाबले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये से शुरू है। वहीं रॉयल एनफील्ड भी होंडा के इस कदम पर अपनी बारीक निगाह रख रही थी, और यही वजह है कि अपनी अपकमिंग बाइक Meteor 350 की लॉन्चिंग टालनी पड़ी। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को इस महीने लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं CB350 और लीक रिपोर्ट्स के आधार पर Meteor 350 के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 7
Honda H’ness CB350 - फोटो : honda Bigwing

स्टाइलिंग

स्टाइलिंग की बात करें, तो दोनों ही बाइक्स रेट्रो लुक वाली हैं। रॉयल एनफील्ड Meteor 350 अभी लॉन्च हुई है, लेकिन उसकी फोटोग्राफ लीक हो चुकी हैं। वहीं दोनों ही बाइक्स अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस के साथ आएंगी। दोनों बाइक्स में राउंड हेडलैंप्स, टीयरड्रॉप शेप इंडीकेटर्स और बॉडी में क्रोम का खूब इस्तेमाल किया गया है। वहीं दोनों ही बाइक्स लॉन्ग टूरिंग के लिए बनी हैं। Meteor 350 में हैलोजन हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल, बल्ब इंडीकेटर्स और एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे।
 
फीचर Honda H’Ness CB350 Royal Enfield Meteor 350
Lighting system All-LED Halogen headlamp with LED DRL, bulb indicators and LED tail lamp.
          
 
विज्ञापन

3 of 7
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : for Reference Only

इंजन

Meteor 350 में एक नया 350cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलंडर इंजन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन 6100 आरपीएम पर 20.48 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। नई बाइक एक लॉन्ग स्ट्रोक वाले इंजन का उपयोग करेगी जो कम आरपीएम पर ज्यादा टॉर्क पैदा करेगी। लीक हुए दस्तावेज में यह भी दावा किया गया है कि गियरबॉक्स स्मूथ होगा और इसमें हल्का क्लच होगा।
 
वहीं होंडा सीबी350 में 348सीसी, 4-स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्टेड OHC सिंगल सिलंडर इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 21 पीएस की पावर और 3000 आरपीएम 30 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। वहीं पहली बार इस सेगमेंट की किसी बाइक में सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) फीचर दिया है, जो पिछले टायर के ट्रैक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही प्यूल इंजेक्शन के जरिए इंजन के टॉर्क को भी कंट्रोल करता है। इस फीचर को स्विच के जरिए बंद और शुरू किया जा सकता है। साथ ही इस बाइक में पहली बार स्लिप एंड असिस्ट क्लच का भी फीचर मिलता है।
 
इंजन Honda H’ness CB350 Royal Enfield Meteor 350
इंजन 348cc, सिंगल सिलंडर, एयरकूल्ड काउंटरबैलेंस्ड इंजन 349cc, सिंगल सिलंडर, एयरकूल्ड (ऑयल कूलर के साथ) oil-cooler), काउंटरबैलेंस्ड इंजन
पावर 21PS @ 5500rpm 20.48PS @ 6100rpm
टॉर्क 30Nm @ 3000rpm 27Nm @ 4000rpm
गियरबॉक्स 5-स्पीड 6-स्पीड
 
 
 

4 of 7
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India

डाइमेंशन

स्पेसिफिकेशन Honda H’ness CB350 Royal Enfield Meteor 350
लंबाई 2163 एमएम 2140 एमएम
चौड़ाई 800 एमएम ---
ऊंचाई 1107 एमएम 1140 एमएम
सीट ऊंचाई 800 एमएम 765 एमएम
व्हीलबेस 1441 एमएम 1400 एमएम
ग्राउंड क्लीयरेंस 166 एमएम 170 एमएम
कर्ब वेट 181 किग्रा ----
फ्यूल टैंक 15 लीटर 15 लीटर
  •  लंबाई के मामले में होंडा सीबी350 बाजी मारती है।
  • वहीं लंबा व्हील बेस बाइक गतिशीलता में दिक्कत पैदा करता है।
  • वहीं Meteor 350 ग्राउंड क्लीयरेंस में आगे है।
     
विज्ञापन

5 of 7
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : @ Mad Biker यूट्यूब

चैसिस और सस्पेंशन

स्पेसिफिकेशन Honda H’ness CB350 Royal Enfield Meteor 350
फ्रेम हाफ डुप्लेक्स क्रैडल डबल क्रैडल फ्रेम
फ्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक फोर्क टेलीस्कोपिक फोर्क
रिअर सस्पेंशन ट्विन शॉक ट्विन शॉक
फ्रंट ब्रेक 2-पिस्टन कैलिपर के साथ 310mm डिस्क 2-पिस्टन कैलिपर के साथ 300mm डिस्क
रिअर ब्रेक 1-पिस्टन कैलिपर के साथ 240mm डिस्क 1-पिस्टन कैलिपर के साथ 270mm डिस्क
फ्रंट टायर 100/90 - 19 100/90 - 19
रिअर टायर 130/70 - 18 140/70 - 17
 
  •  दोनों बाइक्स में फ्रंट सस्पेंशन एक से दिए गए हैं। जबकि Meteor 350 में रिअर सस्पेंशन एडजस्टेबल मिलेंगे।
  • Meteor 350 में 140/70 – 17 इंच का टायर साइज दिया गया है, इस सेगमेंट में सबसे मोटा है।
विज्ञापन

6 of 7
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

बाकी फीचर्स

  • दोनों ही बाइक्स में एनलॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।
  • दोनों ही बाइक्स ब्लूटूथ और नेविगेशन फीचर के साथ आएंगी।
  • सीबी350 में सलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो पीछे के पहिये को स्लिप होने से रोकता है।
  • होंडा अपनी बाइक पर 3-साल की स्टैंडर्ड वारंटी पेश कर रही है, जो अगले साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • वहीं रॉयल एनफील्ड फिलहाल अपनी BS6 बाइक्स पर दो साल की वारंटी दे रही है, जिसे 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : For Reference Only

एक्स-शोरूम कीमत-

Honda H’ness CB350 Royal Enfield Meteor 350
1.90 लाख रुपये से शुरू 1.75 लाख रुपये से शुरू (अनुमानित)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें