फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 बाइक, दिसंबर 2022 में हुई इतनी बिक्री

Wed, 25 Jan 2023 07:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने हाल के दिनों में भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी कामयाबी देखी है। Meteor 350 के साथ डेब्यू करने वाले नए J-सीरीज इंजन की शुरुआत के साथ, रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलें बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल करते हुए स्मूद और ज्यादा विश्वसनीय हो गई हैं। बिक्री भी बढ़ी है और नए मॉडल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां हम आपको बता रहें दिसंबर 2022 में रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 मोटरसाइकिलों के बारे में। साथ ही उनकी बिक्री संख्या कितनी रही और साल-दर-साल कितनी बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन

2 of 11
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350
चेन्नई स्थित निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद Classic 350 (क्लासिक 350) है। यह एक ऐसा नाम है जो "बुलेट" के रूप में लोकप्रिय हो गया है। जे-सीरीज इंजन के साथ हाल ही में अपडेट किए गए, Royal Enfield Classic 350 में सूक्ष्म डिजाइन अपडेट और नई कलर स्कीम पेश की गई हैं, जो इसे एक लोकप्रिय ऑप्शन बनाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2022 में Classic 350 की 20,682 यूनिट्स बेचीं। हालाँकि, रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2021 में क्लासिक 350 की 34,723 यूनिट्स बेचीं थी, जिससे बिक्री में 40 प्रतिशत की गिरवाट दर्ज की गई है। 

4 of 11
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350
रॉयल एनफील्ड के लेटेस्ट उत्पाद लॉन्च में से एक Hunter 350 (हंटर 350) को खरीदारों के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करने के लिए सबसे सस्ती रॉयल एनफील्ड के रूप में पेश किया गया था, और इसने ठीक यही किया है। Hunter 350 दिसबंर में रॉयल एनफील्ड का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया। 
विज्ञापन

5 of 11
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2022 में भारत में हंटर 350 की 17,261 यूनिट्स बेचीं और आने वाले महीनों में यह संख्या बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

6 of 11
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Bullet 350
रॉयल एनफील्ड का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल Bullet 350 (बुलेट 350) है। यह एक आइकॉनिक मॉडल है जिसने दशकों में कई बदलाव देखे हैं। किक स्टार्ट या इलेक्ट्रिक स्टार्ट ऑप्शन के साथ उपलब्ध, बुलेट 350 फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ अपनी विरासत को जारी रखे हुए है। 
विज्ञापन

7 of 11
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2021 में 8,061 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 9 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करते हुए दिसंबर 2022 में 8,816 यूनिट्स बेचीं।

8 of 11
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Meteor 350
रॉयल एनफील्ड का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल Royal Enfield Meteor 350 है। जिनके जहन में पुराने मॉडल की याद बरकार है उनके लिए यहां जानना जरूरी है कि Royal Enfield Meteor मोटरसाइकिल Lightning (लाइटनिंग) का मौजूदा वर्जन है। जे-सीरीज इंजन और प्रीमियम कंपोनेंट्स के साथ लॉन्च की गई, Royal Enfield Meteor 350 ने सिटी के लिए क्रूजर बाइक की तलाश करने वालों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की। और अब अपने बड़े इंजन वाले मॉडल, Meteor 650 के साथ, आरई अपने क्रूजर पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाह रही है।

9 of 11
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2022 में Meteor 350 की 6,298 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2021 में 10,977 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिसमें 43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

10 of 11
For Reference Only - फोटो : royal enfield
Royal Enfield Electra
दिसंबर 2022 में पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला रॉयल एनफील्ड मॉडल Electra (इलेक्ट्रा) था। यह एक ऐसा मॉडल है जिसकी बिक्री आरई कई वर्षों से कर रही है। Royal Enfield Electra (रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा) एक कास्ट आयरन इंजन और एवीएल इंजन के साथ एक ट्विन स्पार्क यूसीई इकाई के रूप में उपलब्ध था, और अब जे-सीरीज इंजन के साथ आता है। 
विज्ञापन

11 of 11
रॉयल एनफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि भारत में इसे बंद कर दिया गया, रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2022 में इसकी 3,381 यूनिट्स बेचीं। लेकिन दिसंबर 2021 में इसकी 4,521 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिससे इसमें 25 प्रतिशत की नकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें