हीरो एक्सट्रीम 200R
- फोटो : Hero
Hero Xtreme 200R
200 सीसी कैटेगरी में यह सबसे सस्ती मोटरबाइक है। Hero Xtreme 200R में पावर के लिए 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। Xtreme 200R का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Hero Xtreme 200R की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है। Hero Xtreme 200R में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका कर्ब वजन 149 किलोग्राम है।
- कीमत- 94,656 रुपये
- टॉप स्पीड- 115 किमी प्रति घंटा
- 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में 14.9 सेकंड