फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Electric Cars: फरवरी में भारत में बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, इन दो कारों की बिक्री में 421 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Fri, 11 Mar 2022 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Tata Nexon EV Pooja - फोटो : Reddit
Tata Motors (टाटा मोटर्स) का भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में दबदबा कायम है। फरवरी में कार निर्माता ने पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की बिक्री में चार गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की। अपने ईवी की 2,264 यूनिट्स की बिक्री के साथ, जिसमें नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी शामिल हैं, टाटा मोटर्स की इस समय इस सेगमेंट में 96.26 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है, जो किसी भी अन्य प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे है। 

टाटा की इलेक्ट्रिक कारें इस समय भारत में फोर-व्हीलर सेगमेंट में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन भी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं फरवरी में भारत में बिकने वाली टॉप पांच इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
Tata Nexon EV - फोटो : Twitter
Tata Nexon EV और Tigor EV
भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों में अब तक Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) और Tigor EV (ईवी) ने सबसे बड़ी सफलता की इबारत लिखी है। कंपनी ने Nexon EV और Tigor EV अपने दोनों इलेक्ट्रिक कारों को हाल ही में अपडेट किया है, और ये दोनों भारत में बेची जाने वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों में सबसे लोकप्रिय हैं। Tata Motors ने पिछले महीने Nexon EV, Tigor EV की 2,264 यूनिट्स बेचीं। यह पिछले साल इसी महीने के दौरान बेची गई 434 यूनिट्स की तुलना में 421 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी है। 
विज्ञापन

3 of 11
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Reference Only
Nexon EV की की रेंज और फीचर्स
Tata Nexon EV एसयूवी एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 312 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज देती है। इस कार उच्च क्षमता वाली 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी और 129 PS परमानेंट-मैगनेट एसी मोटर के साथ आती है। इस कार में 35 मोबाइल-आधारित कनेक्टेड फीचर्स भी मिलता है। जैसे कि रिमोट कमांड, वाहन ट्रैकिंग, ड्राइविंग व्यवहार विश्लेषण, नेविगेशन और रिमोट डायग्नोस्टिक्स। 

टाटा मोटर्स ने हाल ही में खुलासा किया कि उसने दो साल पहले लॉन्च होने के बाद से अब तक भारत में नेक्सन ईवी की 13,500 यूनिट्स बेची हैं। 

4 of 11
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
Tigor EV की ड्राइविंग रेंज
2021 टाटा टिगोर ईवी एक बार फुल चार्जिंग करने पर 306 किमी की एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आती है। जबकि रियल वर्ल्ड परिस्थितियों में, यह आंकड़ा लगभग 250 किलोमीटर के करीब हो सकता है। मॉडल 26-kWh हाई एनर्जी घनत्व लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है। इसे रेगुलर 15A होम सॉकेट के जरिए लगभग 8.5 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 11
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
Tigor EV की टॉप स्पीड
Tata Tigor EV का मोटर 55 kW का पीक पावर आउटपुट जेनरेट करता है। यह कार 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। Tata Tigor EV कार की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। यह जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो इसके परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
विज्ञापन

6 of 11
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
MG ZS EV
इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर स्पेस में टाटा मोटर्स की सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदी MG Motor (एमजी मोटर) है। भारत में MG की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार ZS EV, भारत में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन है। फरवरी में MG ने ZS EV की 38 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, पिछले साल फरवरी की तुलना में बिक्री संख्या में कमी आई है, जब कंपनी ने पिछले महीने की तुलना में लगभग 90 यूनिट्स बेची थी। 
विज्ञापन

7 of 11
MG ZS EV 2022 Electric Car - फोटो : MG Motor
MG Motor ने इस हफ्ते की शुरुआत में ZS EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। 2022 MG ZS EV की कीमत 21.99 लाख रुपये रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्जिंग पर 461 किलोमीटर की रेंज देती है। यह पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में 40 किलोमीटर से ज्यादा का रेंज देती है। 

8 of 11
Mahindra e-Verito Electric Sedan - फोटो : Mahindra
Mahindra eVerito
महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल के आखिर में कम से कम तीन नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी में है। साल 2020 में आयोजित ऑटो एक्सपो में, कार निर्माता ने कुछ अन्य ईवी को भी प्रदर्शित किया था, जिसमें eKUV100 भी शामिल है, जो अब तक बाजारों में नहीं आई है। फिर भी, महिंद्रा भारत में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी बनी हुई है। इस समय इसकी इलेक्ट्रिक सेडान eVerito पिछले महीने बेची गई 12 यूनिट्स के साथ भारत में टॉप पांच इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सूची में चौथे नंबर पर है।
 

9 of 11
BYD e6 Electric MPV - फोटो : Team-BHP
BYD e6
BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV अभी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में उपलब्ध नहीं है। चीनी कार निर्माता देश में बी2बी सेगमेंट में तीन-पंक्ति वाले इस इलेक्ट्रिक वाहन को बेचता है और जो इस समय सिर्फ फ्लीट ऑपरेटरों के लिए है। कार निर्माता ने पिछले महीने e6 MPV की 10 यूनिट्स की बिक्री की है। 

10 of 11
BYD e6 Electric MPV - फोटो : Team-BHP
BYD e6 में एक 71.7 kwh ब्लेड बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्जिंग पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देता है। यह डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध है जो बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 1.5 घंटे का समय लेता है।
विज्ञापन

11 of 11
Audi e-tron 55 and Audi e-tron Sportback 55 - फोटो : Audi India
अन्य टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारें
अन्य इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो, Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन), Hyundai Kona (ह्यूंदै कोना), Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस), Mercedes EQC (मर्सिडीज ईक्यूसी) और Porsche Taycan EV (पोर्श टायकन ईवी) उन टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने भारत में बेचा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें